Haryana Crime: फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर खूनी विवाद, परमजीत की गोली मारकर हत्या; सिंगापुर से आए थे वापस

On: November 7, 2026 12:45 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-21C में धनतेरस की रात गाड़ी पार्क करने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। इस घटना में परमजीत धनकड़ की गोली लगने से मौत हो गई। आरोप है कि उनके पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से 15 से 16 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 8 से 9 गोलियां परमजीत को लगीं। दीपावली से ठीक दो दिन पहले हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

परमजीत मकान नंबर 641 की पहली मंजिल पर अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते थे। वह एक बड़ी नेशनल कंपनी में कार्यरत थे और काम के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे। दो दिन पहले ही वह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए फरीदाबाद लौटे थे। 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी होनी थी। परमजीत मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे परमजीत जिम से घर लौटे थे। इसी दौरान पार्किंग को लेकर तीसरी मंजिल पर रहने वाले मोहन उर्फ मोनू शर्मा से उनका विवाद हो गया।

दो परिवारों में हुआ था विवाद

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मोनू ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले भी विवाद होता रहता था। पांच दिन पहले भी आरोपी ने परमजीत के बेटे के साथ गाली-गलौज की थी। वारदात के बाद आरोपी अपने परिवार सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। परमजीत के शव का पोस्टमार्टम ईएसआई मेडिकल कॉलेज में कराया जाएगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now