दिवाली सेल में दुकानदार ने थमा दिया खराब सामान, घबराए नहीं, चुटकी में मिलेंगे पैसे वापस, जानिए कैसे

On: November 6, 2026 1:55 PM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad News : दिवाली की सेल में 50 से 60% तक की छूट देखकर सामान खरीद रहे हैं? अगर प्रोडक्ट खराब निकला या दुकानदार पैसे लौटाने से मना कर दे, तो घबराएं नहीं. एडवोकेट मोहन तिवारी से जानिए फरीदाबाद के ग्राहक कैसे कर सकते हैं शिकायत और कैसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फरीदाबाद: दिवाली के त्योहार पर फरीदाबाद के बाजारों में दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर और डिस्काउंट दे रहे हैं. कहीं 20 प्रतिशत तो कहीं 50 से 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. ऐसे में कई बार ग्राहक जल्दबाजी में सामान खरीद लेते हैं और बाद में पता चलता है कि प्रोडक्ट खराब है या दुकानदार ने गलत जानकारी देकर सामान बेचा है. ऐसी स्थिति में ग्राहक क्या कर सकते हैं और अपने पैसे वापस कैसे ले सकते हैं, इस बारे में फरीदाबाद के सेक्टर-12 कोर्ट में बैठने वाले एडवोकेट मोहन तिवारी ने लोकल 18 को जानकारी दी.

मोहन तिवारी बताते हैं कि अगर ग्राहक ने दिवाली की सेल में कोई सामान खरीदा है और दुकानदार ने उसकी बिलिंग की है, तो सामान की जिम्मेदारी दुकानदार की होगी. अगर सामान खराब निकलता है तो ग्राहक दुकानदार से उसे बदलने या पैसे वापस करने की मांग कर सकता है. अगर दुकानदार ने सामान को लेकर गलत वादा किया है और उसके अनुसार प्रोडक्ट नहीं दिया है, तो भी ग्राहक शिकायत कर सकता है.

ग्राहक उपभोक्ता फोरम में करे शिकायत

बताते हैं कि खराब सामान मिलने पर ग्राहक सबसे पहले दुकानदार के पास जाएं और उसे बताएं कि आपके यहां से खरीदा गया प्रोडक्ट खराब है. ऐसी स्थिति में दुकानदार से सामान बदलने या पैसे वापस करने की मांग करें. अगर दुकानदार ऐसा करने से मना करता है, तो ग्राहक उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर सकता है. फरीदाबाद के ग्राहक को फरीदाबाद के उपभोक्ता फोरम में ही शिकायत करनी होगी.

दुकानदार से बिल ले जरूर

बताते हैं कि दिवाली की सेल में सामान खरीदते समय बिल लेना बहुत जरूरी है. अगर ग्राहक ने ऑनलाइन पेमेंट की है तो UPI की रसीद और कैश पेमेंट करने पर दुकानदार से बिल जरूर लें. शिकायत के समय यही दस्तावेज सामान खरीदने का सबूत बनते हैं. इनके आधार पर ग्राहक आगे की कार्रवाई कर सकते हैं. ग्राहकों को दिवाली की सेल में सामान खरीदते समय जागरूक रहना चाहिए. कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच करें और उसके बाद ही पेमेंट करें.

पुल‍िस में भी कर सकते है श‍िकायत

उनका कहना है क‍ि सामान खरीदने से पहले दुकानदार को यह भी बता दें कि अगर प्रोडक्ट खराब निकला तो उसे बदलना होगा या पैसे वापस करने होंगे. इससे बाद में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है. अगर किसी ग्राहक के साथ ठगी हुई है, तो सबसे पहले यह देखना होगा कि ठगी किस तरह की है. अगर मामला सामान या प्रोडक्ट से जुड़ा है, तो उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर सकते हैं. वहीं, अगर ठगी का मामला किसी दूसरे तरह का है, तो पुलिस में भी शिकायत की जा सकती है. कार्रवाई मामले की परिस्थिति के अनुसार होगी.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फरीदाबाद में युवक की पिटाई, महिला ने जूते से पीटा, थप्पड़ भी जड़े, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही मामले की जांच

गुरुग्राम में दिवाली की लड़ी लगा रहा था BSF के DIG का बेटा, सोसाइटी की 10वीं मंजिल की बालकनी से गिरा, मौत

Delhi NCR Smog Break in Schools: दिल्ली-NCR में 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे? सर्वे में 53% पेरेंट्स की डिमांड- बच्चों को दें स्मॉग ब्रेक

फरीदाबाद में बढ़ते AQI के बीच इनडोर पौधों की बढ़ी मांग, नर्सरी में एरिका पाम और रबर प्लांट की खरीदारी तेज, जानें कीमत

‘काम ही नहीं करता ये तो…’, फरीदाबाद में BJP MLA धनेश अदलखा को XEN पर आया गुस्सा, गाली भी दी, ट्रांसफर का आदेश

गुरुग्राम में क्यों पहुंची झारखंड पुलिस? ढोल-नगाड़े बजाकर पूरे मोहल्ले को सुनाया फरार आरोपी का कारनामा