गुरुग्राम में दिवाली की लड़ी लगा रहा था BSF के DIG का बेटा, सोसाइटी की 10वीं मंजिल की बालकनी से गिरा, मौत

On: November 6, 2026 9:53 AM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram DIG Son Death: गुरुग्राम में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के बेटे की एक आवासीय सोसायटी की 11वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई.

ख़बरें फटाफट

गुरुग्राम में दिवाली की लड़ी लगा रहा था DIG का बेटा, 10वीं मंजिल से गिरा, मौतZoom

असीम खांची सत्यवान खची इस समय ओडिशा में तैनात हैं.

गुरुग्राम. हरियाणा के  गुरुग्राम में  4 नवंबर को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के बेटे की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. 28 वर्षीय असीम खांची आवासीय सोसायटी की 11वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई. पहले कहा जा रहा था कि उसने खुद जान दी है. लेकिन अब परिवार ने पुलिस को बयान दिए हैं और बताया कि उनका बेटा दिवाली के लिए लाइटें लगा रहा था.

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय असीम खांची 4 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे ‘द लीफ’ सोसायटी के सेक्टर 85 स्थित टावर आठ के फ्लैट नंबर 10बी की बालकनी से कथित तौर पर गिर गए. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा गार्ड और सोसायटी के निवासी उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि खांची के पिता सत्यवान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हैं और वर्तमान में ओडिशा के कोरापुट में तैनात हैं.

सूचना मिलने के बाद खेड़की दौला पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने फ्लैट और घटनास्थल को सील कर दिया है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच जारी है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने और जरूरी साक्ष्य जुटाए जाने के बाद ही चल सकेगा.’’

मां के साथ रहता था बेटा

असीम खांची सत्यवान खची इस समय ओडिशा में तैनात हैं. बेटे की मौत की खबर पाकर वह बुधवार रात गुरुग्राम पहुंचे थे. उनका बेटा आशिम अपनी मां के साथ फ्लैट में रहता था. जो कि बीएससी पास की थी और साफ्टवेयर प्रोग्रामिंग सीख रहा था.

About the Author

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Delhi NCR Smog Break in Schools: दिल्ली-NCR में 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे? सर्वे में 53% पेरेंट्स की डिमांड- बच्चों को दें स्मॉग ब्रेक

फरीदाबाद में बढ़ते AQI के बीच इनडोर पौधों की बढ़ी मांग, नर्सरी में एरिका पाम और रबर प्लांट की खरीदारी तेज, जानें कीमत

‘काम ही नहीं करता ये तो…’, फरीदाबाद में BJP MLA धनेश अदलखा को XEN पर आया गुस्सा, गाली भी दी, ट्रांसफर का आदेश

गुरुग्राम में क्यों पहुंची झारखंड पुलिस? ढोल-नगाड़े बजाकर पूरे मोहल्ले को सुनाया फरार आरोपी का कारनामा

Airport: सीआईएसएफ ने पेन में पकड़ा चाकू, चश्‍में की तरह दिख रही थी कैंची, आखिर क्‍या थे पैसेंजर के इरादे?

UP जाने वालों को मिली बस, बिहारियों के हिस्से में क्यों आई मजबूरी? दिवाली और छठ से पहले छलका दर्द