Dhanteras Diwali 2026 School Holidays State Wise: धनतेरस पर स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? जानिए दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा का हॉलिडे अपडेट

On: November 5, 2026 1:41 PM
Follow Us:

नई दिल्ली (Dhanteras Diwali 2026 School Holidays State Wise). नवंबर आते ही रोशनी के सबसे बड़े पर्व दिवाली की रंगत बिखरने लगी है. बाजारों में खरीदारी की चहल-पहल है और लोग त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं. फेस्टिव सीजन में बच्चों के बीच स्कूलों की छुट्टियों को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट रहता है. इस बार दिवाली का मुख्य पर्व 8 नवंबर (रविवार) को है. इससे कई स्टूडेंट्स को लगा कि शायद इस बार छुट्टियों का मजा आधा हो जाएगा. लेकिन ऐसी नहीं है.

दिवाली के लिए विभिन्न राज्य सरकारों ने अपने-अपने हिसाब से हॉलिडे कैलेंडर तैयार किया है. महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में 10 से 12 दिनों का लंबा मिड-टर्म ब्रेक दिया गया है. वहीं बिहार में छठ महापर्व के चलते लगातार 11 दिन स्कूल बंद रहेंगे. दिवाली से पहले धनतेरस यानी 6 नवंबर को लेकर भी असमंजस है कि स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे. किसी भी तरह के कंफ्यूजन से बचने के लिए जानिए धनतेरस से छठ पूजा तक, किस राज्य में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे.

धनतेरस (6 नवंबर) पर कहां-कहां स्कूल बंद रहेंगे?

6 नवंबर को धनतेरस का पर्व है. इस दिन महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और मध्य प्रदेश के ज्यादातर निजी और सरकारी स्कूलों में धनतेरस के दिन नियमित पढ़ाई या हाफ-डे हो सकता है. हालांकि कई स्कूल धनतेरस से ही दिवाली वेकेशन की शुरुआत कर रहे हैं.

राजस्थान और महाराष्ट्र में 10 से ज्यादा दिनों की लंबी मौज

राजस्थान और महाराष्ट्र में स्टूडेंट्स को दिवाली 2026 का सबसे बड़ा तोहफा मिला है. महाराष्ट्र में 2 नवंबर से ही मिड-टर्म हॉलिडे शुरू हो चुकी है, जो 14 नवंबर तक चलेगी. 15 नवंबर 2026 को रविवार होने के कारण यहां 16 नवंबर को स्कूल खुलेंगे. वहीं राजस्थान में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक लगातार 12 दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.

बिहार में छठ महापर्व तक 11 दिनों का महा-ब्रेक

बिहार में दिवाली के तुरंत बाद लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ मनाया जाता है. छठ पूजा 2026 को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 7 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक स्कूलों में ताला लटकाने का आदेश जारी किया है. बिहार के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को दिवाली से लेकर छठ पूजा तक लगातार 11 दिनों का लंबा अवकाश मिलेगा.

हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ का हॉलिडे शेड्यूल

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में दिवाली उत्सव के लिए 6 नवंबर से 10 नवंबर तक 4 दिनों का अवकाश घोषित किया जा सकता है. दूसरी तरफ, छत्तीसगढ़ में 6 नवंबर (धनतेरस) से 11 नवंबर (भाई दूज) तक लगातार 6 दिनों के लिए स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. हालांकि कई एजुकेशन बोर्ड्स अपने शेड्यूल के हिसाब से भी छुट्टियों की घोषणा कर सकते हैं.

यूपी में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे?

उत्तर प्रदेश में दिवाली (8 नवंबर 2026), गोवर्धन पूजा और भाई दूज के अवसर पर स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी. हालांकि, कई लोकल अथॉरिटी या प्राइवेट स्कूल अपने स्तर पर छुट्टियों में बदलाव भी कर सकते हैं. इसलिए सभी स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को स्कूल का ऑफिशियल मेसेज, हॉलिडे नोटिस या सर्कुलर चेक करने की सलाह दी जाती है. कोई भी कंफ्यूजन होने की स्थिति में स्कूल से संपर्क कर लें.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर, अंबाला में 800 करोड़ से बने शहीद स्मारक का करेंगे उद्घाटन

गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर विश करते हुए युवक ने लिखा हैप्पी बर्थडे, जवाब में लड़की ने दी गाली, फिर सुबह 12वी के छात्र की लाश मिली

OMG! जूस पीने पहुंचे एक ग्राहक के पैर लिपट गया अजगर, मनजीत बोला-नरम चीज का एहसास हुआ, फिर निकल गई चीख

फूलों की माला और बैंड-बाजा… लौट आई पंचकुला की बहादुर बेटी, जिसको हैवानों की तरह बच्चे ने पीटा था

किसी ने बनाए कैंडल, किसी ने मिट्टी के दीये…अंबाला के इन दिव्यांग बच्चों ने जीता दिल, कहा- ये हमारी 4 महीने की मेहनत

‘चुटकुला सुनाते वक्त मुंह से शराब की बदबू’, राहुल गांधी का सीएम भगवंत मान पर सीधा और बड़ा हमला