किसी ने बनाए कैंडल, किसी ने मिट्टी के दीये…अंबाला के इन दिव्यांग बच्चों ने जीता दिल, कहा- ये हमारी 4 महीने की मेहनत

On: November 5, 2026 3:36 AM
Follow Us:

Last Updated:

Ambala ki local news : अंबाला के वात्सल्य स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन में दिवाली कार्निवल ने लोगों की दिल जीत लिया है. इस कार्निवल में दिव्यांग बच्चों ने खुद के बनाए दिवाली कार्ड, मिट्टी के दीये, कैंडल, बंधनवार, शगुन के लिफाफे और पेपर बैग प्रदर्शनी में बिक्री के लिए रखे. कार्निवल में बच्चों की मेहनत की कहानी हर किसी का दिल जीतती नजर आई है. स्पेशल चाइल्ड तांशू ने लोकल 18 को बताया कि आज जब लोग उनकी बनाई मोमबत्तियां खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. उनके लिए यह उनकी मेहनत को मिली पहचान और प्रोत्साहन है. नैतिक के मुताबिक, उन्होंने बंधनवार, डिजाइनिंग वाले दीये और मोमबत्तियां बनाई थीं, जो प्रदर्शनी में बिक चुकी हैं.

अंबाला. दिवाली खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ प्यार बांटने का पर्व है. इस त्योहार पर हर कोई अपने घर को सजाने और बाजार से खूबसूरत सामान खरीदने में जुटा है, लेकिन अंबाला में इस बार दिवाली की रौनक कुछ अलग ही देखने को मिली. यहां कुछ नन्हे हाथों ने सिर्फ दीये और मोमबत्तियां ही नहीं बनाईं, बल्कि अपने सपनों को उड़ान देने की कोशिश भी की है. इन बच्चों की मेहनत से तैयार सामान की जब लोगों ने खरीदारी की तो उनके चेहरों पर जो खुशी दिखाई दी, वह किसी भी त्योहार की सबसे खूबसूरत रोशनी से कम नहीं थी. दिवाली से पहले अंबाला के वात्सल्य स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन में दिवाली कार्निवल का आयोजन किया गया है. इस कार्निवल में विशेष बच्चों ने अपनी मेहनत और हुनर से तैयार किए गए दिवाली कार्ड, मिट्टी के दीये, कैंडल, बंधनवार, शगुन के लिफाफे और पेपर बैग प्रदर्शनी में बिक्री के लिए रखे. इन सभी वस्तुओं को बच्चों ने अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन में खुद तैयार किया. जैसे-जैसे लोग प्रदर्शनी में पहुंचे और बच्चों के हाथों से बने सामान की खरीदारी की, वैसे-वैसे बच्चों का उत्साह भी बढ़ता चला गया.

पहचान भी, प्रोत्साहन भी

इस कार्निवल में बच्चों की मेहनत की कहानी हर किसी का दिल जीतती नजर आई है. स्पेशल चाइल्ड तांशू ने लोकल 18 को बताया कि उन्होंने अपने अध्यापकों की मदद से करीब चार महीने की मेहनत के बाद मोमबत्तियां तैयार की हैं. आज जब लोग उनकी बनाई मोमबत्तियां खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. उनके लिए यह सिर्फ सामान की बिक्री नहीं, बल्कि उनकी मेहनत को मिली पहचान और प्रोत्साहन है. नैतिक ने बताया कि उन्होंने बंधनवार, डिजाइनिंग वाले दीये और मोमबत्तियां बनाई थीं, जो प्रदर्शनी में बिक चुकी हैं. नंदिनी ने बताया कि उन्होंने शगुन के लिफाफे, पेपर बैग और कैंडल तैयार की हैं.

वात्सल्य स्कूल के प्रिंसिपल यशपाल बताते हैं कि यह स्कूल विशेष बच्चों के लिए शुरू किया गया है. स्कूल का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें इस काबिल बनाना है कि वे भविष्य में अपने पैरों पर खड़े हो सकें. हर बच्चे के अंदर कोई न कोई खास खूबी होती है, जरूरत सिर्फ उस खूबी को पहचानने और उसे निखारने की होती है. दिवाली कार्निवल के जरिए बच्चों को अपनी बनाई चीजें लोगों के सामने प्रदर्शित करने और बेचने का मौका दिया गया है. इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी मेहनत की कीमत समझ आती है. स्कूल चाहता है कि जब ये बच्चे पढ़ाई पूरी करके बाहर निकलें तो इनके पास हुनर के साथ-साथ अपनी आजीविका कमाने का विकल्प भी मौजूद हो.

चेहरों पर दिखाई दी खुशी

कंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य अजय बवेजा ने बताया कि इन बच्चों को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. बच्चों की मेहनत और उनके चेहरों पर दिखाई दे रही खुशी देखकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई. वात्सल्य स्कूल की शुरुआत वर्ष 2014 में एक छोटे से प्रयास के रूप में हुई थी. आज यहां के कई विशेष बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं. कभी लगाया गया छोटा सा पौधा आज एक बड़े मुकाम तक पहुंच रहा है और ये बच्चे अपनी उपलब्धियों से अंबाला का नाम रोशन कर रहे हैं. कंटोनमेंट बोर्ड के CEO राहुल आनंद ने बताया कि इन बच्चों को बेहतर भविष्य देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. आम लोगों से अपील की कि वे स्कूल में आकर बच्चों के हाथों से तैयार की गई वस्तुओं को खरीदें, ताकि बच्चों को प्रोत्साहन मिले और उनका आत्मविश्वास बढ़े.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘चुटकुला सुनाते वक्त मुंह से शराब की बदबू’, राहुल गांधी का सीएम भगवंत मान पर सीधा और बड़ा हमला

भिवानी टीचर हत्याकांडः CBI की क्लोजर रिपोर्ट खारिज, किसने काटी गर्दन, कैसे हुई मौत? अब भी सवाल बाकी

पंचकुला के बाद अब सोनीपत के स्कूल में खूनी खेल, जैकेट से सिर ढककर क्लासमेट्स ने की पिटाई, फट गया सिर

‘कोई ले नहीं रहा’, दिवाली पर इस बार कंबल खरीदने से क्यों कतरा रहे लोग? चिंता में डूबे फरीदाबाद के दुकानदार

Kal Ka Mausam 5th November | कल का मौसम : मुरासु तूफान तो गुजर गया पर असर अभी बाकी, अगले 15 घंटे में फिर आएगी आंधी-बारिश, 9 राज्यों में IMD का अलर्ट

चंडीगढ़ PGI से डिस्जार्ज हुई 6 साल की मासूम, घर पर फूल-मालाओं से स्वागत, पंचकूला के स्कूल में 10 साल के छात्र ने किया था जानलेवा हमला