Last Updated:
पंजाब के संगरूर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर अब तक का सबसे व्यक्तिगत और तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने भगवंत मान के संसद के पुराने दिनों को याद करते हुए आरोप लगाया कि वे सुबह 11 बजे ही शराब के नशे में रहते थे. पंजाब में नशे के खिलाफ जारी लड़ाई को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि जो खुद हर शाम नशे में हो, वह राज्य से नशे की समस्या खत्म नहीं कर सकता.
Rahul Gandhi Bhagwant Mann Alcohol Statement Controversy | राहुल गांधी का पंजाब सीएम भगवंत मान पर बड़ा बयान.
संगरूर. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. संगरूर में आयोजित कांग्रेस की इंसाफ रैली के मंच से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बेहद गंभीर और निजी आरोप लगाकर भूचाल ला दिया है. राहुल गांधी ने संसद के दिनों को याद करते हुए मंच से भगवंत मान की जीवनशैली और नशे के मुद्दे पर उनकी नीयत पर खुलकर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा जब मान सांसद थे तो सुबह 11 बजे ही उनके मुंह से शराब की बदबू आने लगती थी.
राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘मैं भगवंत मान साथ लोकसभा में रहा हूं. वह हमारे साथ ही बैठते थे और चुटकुले सुनाया करते थे, बिल्कुल हमारे बीच बैठकर. सुबह 11:00 बजे तक ही उनकी सांसों से शराब की बदबू आने लगती थी. अब, मैं यह नहीं कह रहा कि भगवंत मान को शराब नहीं पीनी चाहिए. यह उनका निजी मामला है. अगर वे पीना चाहते हैं, तो यह पूरी तरह से उनका अपना काम है.’
#WATCH | Punjab | Addressing ‘Insaaf Rally’ in Sangrur, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “…I was in the Lok Sabha with him. He (Punjab CM) used to sit with us and tell jokes, right there, sitting among us. By 11:00 AM, you could smell alcohol on his breath. Now, I am not saying that Bhagwant Mann shouldn’t drink; that is his personal affair. If he chooses to drink, that is entirely his own business. But if you truly want to fight the menace of substance abuse, your Chief Minister cannot be under the influence every single evening. You need someone who will fight for Punjab, someone who genuinely feels the pain caused by drugs, someone who carries the pain of Punjab in his heart.”









