केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर, अंबाला में 800 करोड़ से बने शहीद स्मारक का करेंगे उद्घाटन

On: November 5, 2026 11:40 AM
Follow Us:

Last Updated:

Amit Shah Karnal and Ambala Visits LIVE: गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर हैं. वह करनाल और अंबाला में भाजपा की पदयात्रा में हिस्सा लेंगे और अंबाला में 800 करोड़ रुपये के शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे.

ख़बरें फटाफट

अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर, 800 करोड़ से बने स्मारक का करेंगे आगाज Zoom

बुधवार को अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करते सीएम सैनी.

अंबाला. देश के गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के दौरान पर आ रहे हैं. इस दौरान करनाल और अंबाला में अमित शाह भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे. साथ ही अंबाला में 800 करोड़ रुपये से निर्मित शहीद स्मारक का भी वह उद्घाटन करेंगे.

जानकारी के अनुसार, अंबाला छावनी स्थित गांधी मैदान में भाजपा की रैली के मद्देनजर, यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है और लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील अंबाला पुलिस ने की है.

अमित शाह पहले करनाल आएंगे. इस दौरान पदयात्रा में हरियाणा की भाजपा प्रभारी समृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सीएम नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले, उन्होंने बुधवार को दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी. केंद्रीय मंत्री करनाल में डेढ़ घंटा रुकेंगे और बाद में अंबाला रवाना होंगे और यहां पर छावनी में 22 एकड़ में 800 करोड़ रुपये से बने एशिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. अंबाला में अमित शाह का कार्यक्रम साढ़े तीन बजे हैं.

  • करनाल के सेक्टर 12 नगर निगम के दफ्तर के पास से ट्रैफिक सिग्नल सेक्टर-12 तक लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की पदयात्रा
    करीब 11 बजे आएंगे गृह मंत्री अमित शाह.

अंबाला में ये रोड़ रहेंगे बंद

  • अम्बाला छावनी के जनता चौक से गीता गोपाल चौक तक अम्बाला–यमुनानगर मार्ग बाधित रहेगा. इस दौरान वाहन चालक इस मार्ग का इस्तेमाल न करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही आवागमन करें. यह मार्ग आपातकालीन सेवाओं के लिए खुला रहेगा.

अम्बाला छावनी से यमुनानगर जाने वाले वाहन इन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • रूट-1: अम्बाला → शाहबाद → साहा → यमुनानगर.
  • रूट-2: मोहड़ा अनाज मंडी → न्यू रिंग रोड → बड़ा खड्डा → साहा → यमुनानगर.
  • रूट-3: बलदेव नगर → पंजोखरा साहिब → शहजादपुर → साहा → यमुनानगर.

यमुनानगर से अम्बाला आने वाले वाहन

  • रूट-1: यमुनानगर → साहा → शाहबाद → अम्बाला.
  • रूट-2: यमुनानगर → साहा → बड़ा खड्डा → न्यू रिंग रोड → मोहड़ा अनाज मंडी → अम्बाला छावनी.
  • रूट-3: यमुनानगर → साहा → शहजादपुर → पंजोखरा साहिब → बलदेव नगर → अम्बाला.

कार्यक्रम में आने वाले वाहन चालकों के लिए निर्देश

कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले सभी वाहन चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें. डीएसपी अंबाला कुलदीप सिंह ने बताया कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने मार्ग की जानकारी अवश्य लें तथा अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें. अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर विश करते हुए युवक ने लिखा हैप्पी बर्थडे, जवाब में लड़की ने दी गाली, फिर सुबह 12वी के छात्र की लाश मिली

OMG! जूस पीने पहुंचे एक ग्राहक के पैर लिपट गया अजगर, मनजीत बोला-नरम चीज का एहसास हुआ, फिर निकल गई चीख

फूलों की माला और बैंड-बाजा… लौट आई पंचकुला की बहादुर बेटी, जिसको हैवानों की तरह बच्चे ने पीटा था

किसी ने बनाए कैंडल, किसी ने मिट्टी के दीये…अंबाला के इन दिव्यांग बच्चों ने जीता दिल, कहा- ये हमारी 4 महीने की मेहनत

‘चुटकुला सुनाते वक्त मुंह से शराब की बदबू’, राहुल गांधी का सीएम भगवंत मान पर सीधा और बड़ा हमला

भिवानी टीचर हत्याकांडः CBI की क्लोजर रिपोर्ट खारिज, किसने काटी गर्दन, कैसे हुई मौत? अब भी सवाल बाकी