Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें 5 से 10 नवंबर तक का मौसम

On: November 4, 2026 7:27 PM
Follow Us:

Haryana Weather Update:  हरियाणा में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। पिछले पांच दिनों से प्रदेश में बारिश की कोई गतिविधि नहीं हुई है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने और रात के तापमान में गिरावट के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में स्मॉग की स्थिति देखने को मिल रही है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने 10 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

10 नवंबर तक मौसम रहेगा खुश्क

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में 10 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 5 नवंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि इसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है।

तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। इसके प्रभाव से रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

सुबह के समय छाएगी हल्की धुंध

प्रदेश के कुछ इलाकों में अलसुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। वहीं, बीते दिनों से वातावरण में नमी के साथ धुआं और धूल के कण मिलने के कारण कुछ स्थानों पर स्मॉग की स्थिति बनी हुई है।

किसानों और आमजन के लिए मौसम अपडेट

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने के कारण किसानों और आमजन को आगामी दिनों में भी मौसम की स्थिति पर नजर रखनी चाहिए।

 

 

 

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: फरीदाबाद में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते HSVP का JE गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

Haryana News: फरीदाबाद के आवारा सांड ने ली 70 साल के बुजुर्ग की जान, 5 दिन तक अस्पताल में लड़ी जिंदगी की जंग

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों ने रचा नया रिकॉर्ड! 94% तक पहुंचा परीक्षा परिणाम, शिक्षा मंत्री ने बताई वजह

हरियाणा के हिसार की बेटी दृष्टि मित्तल ने रचा इतिहास, उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक

एक करोड़ दो, वरना मौत! रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को कैथल पुलिस ने दबोचा