Haryana Old Age Pension: हरियाणा में कल आएगी बुढ़ापा पेंशन, दिवाली पर CM सैनी देंगे लाभार्थियों को तोहफा

On: November 5, 2026 8:35 PM
Follow Us:

Haryana Pension News: हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन लेने वाले लाखों बुजुर्गों के लिए दिवाली के अवसर पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल यानी 6 नवंबर को पेंशन लाभार्थियों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। दिवाली के मद्देनजर पेंशन पहले जारी करने का फैसला लिया गया है, जिससे बुजुर्गों को त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिल सके।

हरियाणा सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत प्रदेश के पात्र बुजुर्गों को हर महीने बुढ़ापा पेंशन दी जाती है। इस पेंशन से लाखों वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता मिलती है।

दिवाली के त्योहार को देखते हुए पेंशन राशि समय से पहले जारी किए जाने की चर्चा है। यदि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पेंशन जारी करते हैं, तो लाभार्थियों को त्योहार से पहले अपने बैंक खातों में राशि मिल सकती है।

बुजुर्गों के खातों में कब आएंगे पैसे?

पेंशन जारी होने के बाद लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होती है। बैंक और भुगतान प्रक्रिया के अनुसार अलग-अलग लाभार्थियों के खातों में पैसा पहुंचने के समय में अंतर हो सकता है।

बुढ़ापा पेंशन कितनी मिलती है?

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now