दो दिन पहले सिंगापुर से लौटा, भतीजे की शादी की थी तैयारी; पड़ोसी की 15 गोलियों ने उजाड़ दिया परिवार

On: November 7, 2026 8:14 PM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad Crime News: फ़रीदाबाद के सेक्टर 21C में धनतेरस की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सिंगापुर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले परमीत धनखड़ की उनके ही पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक परमीत अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही सिंगापुर से फरीदाबाद लौटे थे. पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और घटना की रात पार्किंग व पालतू कुत्ते को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे परमीत की मौके पर ही मौत हो गई.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

Faridabad sector 21C Murder case: फरीदाबाद के पॉश माने जाने वाले सेक्टर 21C में धनतेरस की रात एक दर्दनाक हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है. मृतक की पहचान परमीत धनखड़ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे और वर्तमान में सिंगापुर की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे. परमीत अपने भतीजे की 24 नवंबर को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए महज दो दिन पहले ही सिंगापुर से अपने घर फरीदाबाद लौटे थे.

मिली जानकारी के अनुसार, घटना की रात परमीत धनखड़ जिम से वर्कआउट करके करीब 8 बजे अपने घर लौटे थे. वे सेक्टर 21C स्थित मकान संख्या 641 की पहली मंजिल पर अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते थे. उसी इमारत की तीसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा के साथ उनकी गाड़ी की पार्किंग को लेकर अचानक तीखी बहस शुरू हो गई. इसके अलावा, पुलिस इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है कि यह विवाद कहीं उनके पालतू कुत्ते को लेकर भी तो नहीं था, क्योंकि दोनों परिवारों के बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी.

इसी जगह हुई थी हत्या

लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ बरसाईं 15-16 गोलियां
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. आरोप है कि उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अंधाधुंध 15 से 16 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें से 8 से 9 गोलियां सीधे परमीत धनखड़ को जा लगीं. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरी सोसायटी और इलाका दहल उठा. खून से लथपथ परमीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिससे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं.

पांच दिन पहले बेटे के साथ हुई थी अभद्रता
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि परमीत और मोहन के परिवारों के बीच पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था. घटना से ठीक पांच दिन पहले भी आरोपी मोहन ने परमीत के बेटे के साथ अभद्र व्यवहार किया था और उसे गाली दी थी. दोनों पक्षों के बीच पहले से ही रंजिश और कहासुनी होती रहती थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मामूली विवाद किसी की जान लेने तक पहुंच जाएगा. आरोपी ने सोची-समझी साजिश के तहत इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

वारदात के बाद परिवार समेत फरार हुआ आरोपी
हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहन उर्फ मोनू शर्मा अपने पूरे परिवार सहित घर पर ताला लगाकर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं और मौके पर पहुंच गईं. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से भारी मात्रा में खाली कारतूस और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं.

सूरजकुंड थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की ताबड़तोड़ दबिश
सूरजकुंड थाने के एसएचओ प्रह्लाद कुमार ने इस पूरी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है. एसएचओ ने पुष्टि की कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से लगभग 15 से अधिक राउंड फायर किए थे. पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें गठित कर दी गई हैं जो आरोपी मोहन और उसकी फैमिली की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं. पुलिस अधिकारियों ने पूरे इलाके को सील कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें