Nuh Accident: नूंह में बोलेरो और सवारियों से भरे टेंपो की भीषण टक्कर, डेढ़ साल की बच्ची समेत दो की मौत | नूंह

On: November 7, 2026 2:10 PM
Follow Us:

Nuh Road Accident, Nuh News Today, Haryana Road Accident, Delhi Alwar Road Accident, Bolero Tempo Collision, Nuh Accident News, नूंह सड़क हादसा, हरियाणा सड़क दुर्घटना, दिल्ली अलवर रोड हादसा, डेढ़ साल की बच्ची की मौत
नूंह में एक कार और टेंपो की टक्कर में 2 की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है।

Nuh Road Accident News: हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-अलवर रोड पर गांव मालब के पास बोलेरो और सवारियों से भरे टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज नल्हड़ पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

दिल्ली-अलवर रोड पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे थाना आकेड़ा क्षेत्र के गांव मालब के पास यह दुर्घटना हुई। बोलेरो गाड़ी बड़कली की तरफ से आ रही थी, जबकि सवारियों से भरा टेंपो नूंह की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव मालब के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

डेढ़ साल की बच्ची समेत 2 की मौत

इस भीषण सड़क हादसे में डेढ़ साल की बच्ची रिबा पुत्री इंसाफ अली निवासी बाजड़का और मुबारक पुत्र ईशा निवासी मुल्थान, थाना नगीना की मौत हो गई। दोनों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज नल्हड़ ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों के शव राजकीय मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में रखवाए गए हैं। मासूम बच्ची की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे ने दो परिवारों को गहरा सदमा पहुंचाया है।

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान शमसुद्दीन पुत्र बाबू खां निवासी पिनगवां, तस्लीम पुत्र अब्दुल रहीम निवासी दिहाना और नसरीन पत्नी इंसाफ अली निवासी बाजड़का के रूप में हुई है। तीनों घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। हादसे में घायल लोगों की हालत को देखते हुए घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now