Haryana DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को दिवाली पर तोहफा, DA में 3% की बढ़ोतरी, मिलेगा 63% महंगाई भत्ता | Haryana

On: November 8, 2026 10:30 PM
Follow Us:

Haryana DA Hike 2026, Haryana Government Employees, Dearness Allowance Hike, Haryana DA Arrears, Haryana Pensioners News, DA Hike Latest News, हरियाणा डीए बढ़ोतरी, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, महंगाई भत्ता 2026, हरियाणा पेंशनर्स
हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाने का ऐलान किया गया है।

Haryana DA Arrears 2027: हरियाणा सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गया है। खास बात यह है कि बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएंगी। कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का भुगतान दिसंबर में मिलने वाले वेतन के साथ किया जाएगा, जबकि जुलाई से अक्टूबर तक का चार महीने का एरियर जनवरी 2027 में मिलेगा।

सरकार ने जारी किए DA बढ़ोतरी के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बाद हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने डीए और डीआर में बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों तथा पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर में 3 प्रतिशत की वृद्धि की है। पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को 60 फीसदी की दर से डीए और डीआर मिल रहा था, जो अब बढ़कर 63 फीसदी हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इसका लाभ नियमित सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वालों को भी मिलेगा।

5.38 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को फायदा

हरियाणा सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 5.38 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलने वाला है। इनमें लगभग 2 लाख 78 हजार नियमित सरकारी कर्मचारी और 2 लाख 60 हजार पेंशनभोगी शामिल हैं। इसके अलावा बोर्डों, निगमों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के पात्र कर्मचारियों को भी इसी के अनुरूप लाभ दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का उद्देश्य बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत देना है। डीए की गणना कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर होती है, जबकि पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत की गणना मूल पेंशन के आधार पर की जाती है। ऐसे में प्रत्येक कर्मचारी और पेंशनर को मिलने वाली अतिरिक्त राशि उनके मूल वेतन या मूल पेंशन के अनुसार अलग-अलग होगी।

दिसंबर में बढ़े हुए डीए के साथ आएगी सैलरी

सरकारी कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कब से खाते में आएगा। नवंबर 2026 के वेतन और पेंशन में बढ़ी हुई 63 फीसदी डीए और डीआर दर लागू होगी। इसका भुगतान दिसंबर 2026 में किया जाएगा। वहीं जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 के चार महीनों का बकाया यानी एरियर जनवरी 2027 में जारी किया जाएगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ जुलाई से मिलेगा, लेकिन इसका भुगतान निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

दीवाली पर हरियाणा-पंजाब में सोने-चांदी का क्या है भाव? यहां देखें आज की कीमत

टिंडर पर प्यार का जाल, होटल में नशे का खेल… मां-बेटी मिलकर करती थीं लाखों की वसूली, पुलिस ने किया पर्दाफाश

बंगाल की मिट्टी से फरीदाबाद में चमका हुनर, पदमा की मूर्तियों की राजस्थान तक डिमांड, क्या है खासियत?

पानीपत के अल्फ्रेड ग्लोबल कंपनी में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, आग बुझाने में लगे दमकलकर्मी

जींद में चोरी के शक में 3 युवकों की बेहरहमी से पिटाई, 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

Weather Update: आज दिवाली पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? 13 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल का पूर्वानुमान | State