Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में दिवाली पर पसरा मातम, दो युवकों की ट्राली से टक्कर से मौत

On: November 8, 2026 8:56 AM
Follow Us:

Yamunanagar Accident News: हरियाणा के यमुनानगर में दिवाली की खुशियों से पहले दो परिवारों में मातम छा गया। छछरौली क्षेत्र में शनिवार शाम पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक काम खत्म कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक के घर एक महीने पहले ही बेटी का जन्म हुआ था।

हादसा ढाकवाला गांव के पास पुलिया के नजदीक हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान गांव डारपुर निवासी 24 वर्षीय सुनील कुमार और 27 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

काम खत्म कर बाइक से लौट रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार और कृष्ण कुमार शनिवार सुबह काम के सिलसिले में घर से निकले थे। दोनों ट्रालियों से लकड़ी उतारने का काम करते थे। काम खत्म होने के बाद देर शाम दोनों सुनील की बाइक पर सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे।

जब वे ढाकवाला गांव के पास पुलिया के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

CHC छछरौली से ट्रामा सेंटर रेफर, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) छछरौली पहुंचाया गया।

दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ली, पोस्टमार्टम की कार्रवाई

हादसे की जानकारी मिलने के बाद छछरौली थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।

छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल के अनुसार, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों शवों का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

सुनील के घर एक महीने पहले जन्मी थी बेटी

हादसे में जान गंवाने वाले सुनील कुमार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके भाई जसवंत सिंह ने बताया कि उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। सुनील तीनों भाइयों में सबसे छोटा था।

करीब एक महीने पहले ही सुनील के घर बेटी का जन्म हुआ था। परिवार में बच्ची के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सुनील की पत्नी और नवजात बेटी के सामने अब जीवन की कठिन चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

कृष्ण कुमार भी परिवार का सबसे छोटा बेटा था

27 वर्षीय कृष्ण कुमार भी अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं। दोनों युवक मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में सहयोग करते थे।

दिवाली से ठीक पहले दोनों युवकों की मौत की खबर से गांव डारपुर में शोक की लहर दौड़ गई। जिन घरों में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Old Pension Scheme News: हरियाणा में इन कर्मचारियों को भी मिल सकती है पुरानी पेंशन, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हरियाणा में धनतेरस पर लाखों लाभार्थियों की दी सौगात, खातों में डाले 4470 करोड़, जानिये कौनसी कौनसी योजना के डाले हैं पैसे ?

Haryana News: सीएम सैनी ने धनतेरस पर खोला सौगातों का पिटारा, लाडवा के 63 गांवों को मिले करोड़ों रुपये

Haryana News: अंबाला में शहीद स्मारक देखने का इंतजार खत्म, 15 नवंबर से मिलेगी एंट्री; जानें कैसे होगी बुकिंग

Haryana Crime: फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर खूनी विवाद, परमजीत की गोली मारकर हत्या; सिंगापुर से आए थे वापस

Aaj Ka Mausam 07 November 2026: कहीं बारिश का कहर तो कहीं शुष्क रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल