रोहतक में पैसों के लेन-देन में युवक की हत्या, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

On: July 31, 2026 5:47 AM
Follow Us:

Rohtak News: मृतक की मां रानी देवी ने बताया कि सुनील का उसके दोस्तों ने ही अपहरण कर हत्या की है।
Rohtak News: मृतक की मां रानी देवी ने बताया कि सुनील का उसके दोस्तों ने ही अपहरण कर हत्या की है।

2 दिन पहले हुआ था सुनील का अपहरण, बेरी हेड पर नहर से मिला शव
(मेरा हरियाणा), रोहतक: जिले के काठ मंडी निवासी युवक का 28 जुलाई को अपहरण किया गया था, जिसका आज बेरी हेड पर नहर से शव मिला है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। परिजनों ने शव रोड पर रखकर जाम लगाते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।

28 जुलाई को सुनील का हुआ था अपहरण

मृतक की पहचान काठ मंडी निवासी 26 वर्षीय सुनील के रूप में हुई, जो 28 जुलाई की रात करीब 1 बजे अपने दोस्त सुमित, कौशल और सन्नी के साथ पुल के नीचे बैठा हुआ था। इसी समय एक काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी आई और उसमें से 4 युवक उतरे, जिन्होंने हथियारों के दम पर सुनील का अपहरण कर लिया।

काफी तलाश करने के बाद भी नहीं लगा सुराग

मृतक के भाई नीरज ने बताया कि आरोपियों के हाथ में डंडे और हथियार थे, जिनके बल पर जबरन सुनील का अपहरण किया गया। सुनील के पास जो फोन था, वह भी बंद आ रहा था। काफी तलाश करने के बाद भी जब सुनील का पता नहीं लगा तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

मृतक के भाई ने 4 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के भाई नीरज ने सुनील के अपहरण और हत्या का आरोप 4 लोगों पर लगाया है। जिनमें सर्वेश, तनवीर निवासी राम नगर, दीपक उर्फ साहील छिकारा निवासी नजदीक सुनारिया चौक और कार्तिक उर्फ छुटन शामिल है। चारों ने मिलकर पहले अपहरण किया और बाद में हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।

पुलिस के आश्वासन पर खोला जाम

मृतक की मां रानी देवी ने बताया कि सुनील का उसके दोस्तों ने ही अपहरण कर हत्या की है। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वह संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने मामले में परिजनों को आरोपियों को जल्द काबू करने का आश्वासन देते हुए जाम को खुलवाया।

जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे आरोपी

शिवाजी कॉलोनी थाना इंचार्ज राकेश ने बताया कि 2 दिन पहले एक युवक के अपहरण की शिकायत दर्ज हुई थी, जिसका शव आज बेरी हेड पर नहर से मिला है। युवक का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही इस मामले में जो भी आरोपी हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now