Haryana News: यमुनानगर में बड़ा हादसा, 250 साल पुराने राजा जी महल की दीवार मकान पर गिरी, दंपती घायल

On: August 13, 2026 12:30 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के बुड़िआ क्षेत्र की राजाजी गली में स्थित करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। महल की विशाल दीवार गली में और सामने बने एक मकान पर जा गिरी।

हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद दंपती मलबे की चपेट में आ गए, जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें महल की दीवार अचानक गिरती हुई दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजा जी महल वर्षों पुरानी ऐतिहासिक इमारत है और इसका काफी हिस्सा जर्जर हालत में था। हादसे ने एक बार फिर पुरानी और जर्जर ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी इमारतों का सर्वे करवाकर जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में बड़ा हादसा होने से बचाया जा सके।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now