Haryana News: हरियाणा के इंद्री कोर्ट के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत

On: November 12, 2026 1:21 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां हरियाणा रोडवेज की बस और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, गुढ़ा निवासी रविंद्र अपने टेंपो में पाल कॉलोनी से एक गाय को लेकर नगला रोडान की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह इंद्री कोर्ट के सामने पहुंचे, उसी दौरान करनाल की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उनके टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में टेंपो चालक रविंद्र और टेंपो में मौजूद गाय की जान चली गई।

CCTV कैमरे में कैद हुआ हादसा

इस भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में रोडवेज बस और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर साफ दिखाई दे रही है। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने बस कब्जे में लेकर शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच अधिकारी सुमित ने बताया कि हादसे में गुढ़ा निवासी टेंपो चालक रविंद्र और उसमें मौजूद गाय की मौत हुई है। पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस को कब्जे में ले लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दुर्घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: दिल्ली से सटे हरियाणा के इन इलाकों में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, 4 FIR दर्ज

Haryana News: हरियाणा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, टेंडर प्रक्रिया के लिए अलग कॉरपोरेशन बनाने की तैयारी, CM सैनी का निर्देश

Haryana News: हरियाणा में SC/ST मामलों पर CM सैनी सख्त, 5 शहरों में बनेंगे स्पेशल कोर्ट; 60 दिन में 100% चार्जशीट दाखिल करने के दिए निर्देश

हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से उजड़ा परिवार; पत्नी की मौत, पति हिसार रेफर

दिल्ली से करनाल जाना होगा आसान, मात्र 90 मिनट में पूरा होगा सफर; नमो भारत कॉरिडोर को मिला ग्रीन सिग्नल

हरियाणा के सोनीपत की फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, लाखों का सामान जलकर राख