रात की बची दाल फेंकने की जरूरत नहीं, सुबह बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरे पराठे

On: November 11, 2026 5:16 PM
Follow Us:

Last Updated:

Healthy Breakfast: घर में अक्सर रात की दाल बच जाती है और कई बार लोग इसे सुबह खाने से बचते हैं. इस वजह से आखिरकार दाल को फेंकना पड़ता है. लेकिन अगर इसी बची हुई दाल से सुबह का स्वादिष्ट नाश्ता तैयार हो जाए तो इससे बेहतर क्या होगा. दरअसल हरियाणा के अंबाला की रहने वाली बिंद्रा रानी ने बची हुई दाल से पराठे बनाने का ऐसा आसान तरीका बताया है. जिससे न केवल खाने का स्वाद बढ़ जाएगा, बल्कि रसोई में बची हुई दाल का भी सही इस्तेमाल हो सकेगा.

अंबाला: घर में अक्सर रात की दाल बच जाती है ओर कई बार लोग इसे सुबह खाने से बचते हैं. इस वजह से दाल को फेंकना भी पड़ता है. लेकिन अगर इसी बची हुई दाल से सुबह का स्वादिष्ट नाश्ता तैयार हो जाए तो इससे बेहतर क्या होगा. दरअसल हरियाणा के अंबाला की रहने वाली बिंद्रा रानी ने बची हुई दाल से पराठे बनाने का ऐसा आसान तरीका बताया है, जिससे न केवल खाने का स्वाद बढ़ जाएगा, बल्कि रसोई में बची हुई दाल का भी सही इस्तेमाल हो सकेगा.

उनका कहना है क इन पराठों को बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. बच्चे भी इन्हें बड़े चाव से खा सकते हैं. आमतौर पर सुबह के नाश्ते में घरों में आलू, गोभी और प्याज के पराठे बनाए जाते हैं. लेकिन अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो दाल के पराठे एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. इसके लिए रात में बची चने की दाल, उड़द की दाल या मसूर की दाल का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कैसे तैयार करें पराठे

बिंद्रा रानी लोकल 18 से बताया कि रात की बची हुई दाल से सुबह के समय आसानी से स्वादिष्ट पराठे बनाए जा सकते हैं, इसके लिए अलग से ज्यादा सामग्री जुटाने की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद आटा, प्याज और हरी मिर्च से ही यह रेसिपी तैयार हो जाती है. दाल के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में रात की बची हुई दाल निकाल लें. इसके बाद दाल की मात्रा के हिसाब से दो कटोरी गेहूं का आटा ले. अब इस आटे में बची हुई दाल डालकर अच्छी तरह मिला ले. इसके बाद एक प्याज और एक हरी मिर्च को बारीक काट लें. उन्होंने कहा कि इन्हें आटे और दाल के मिश्रण में डाल दें ओर ओर फिर स्वाद के अनुसार नमक और अन्य मसाले भी मिलाए जा सकते हैं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें, ध्यान रखें कि दाल पहले से ही गीली होती है, इसलिए पानी जरूरत के हिसाब से ही डालें.

दही और मलाई के साथ खाएं पराठे

उन्होंने बताया कि जब आटा अच्छी तरह गूंथ जाए तो इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें, अब चकला-बेलन की मदद से इन्हें गोल पराठे के आकार में बेल लें ओर इसके बाद गैस पर तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा रिफाइंड तेल डालें. अब बेले हुए पराठे को तवे पर डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें, जब पराठा सुनहरा और हल्का लाल दिखाई देने लगे तो समझ लें कि यह तैयार हो चुका है. इसी तरह बाकी लोइयों से भी पराठे बना लें. इन पराठों को सुबह के नाश्ते में दही और मलाई के साथ खाया जा सकता है, गर्मागर्म पराठों का स्वाद दही और मलाई के साथ और भी अच्छा लगता है. खास बात यह है कि चने, उड़द और मसूर जैसी अलग-अलग दालों से भी इसी तरीके से पराठे बनाए जा सकते हैं.

हरियाणवी देसी रेसिपी को आजमाएं

उनका कहना है कि आजकल कई घरों में रात का बचा हुआ खाना सुबह इस्तेमाल नहीं हो पाता. ऐसे में यह रेसिपी खाने की बर्बादी कम करने का एक अच्छा घरेलू तरीका बन सकती है. हालांकि, पराठे बनाने के लिए दाल का सही तरीके से रखा होना जरूरी है. रात की दाल को समय रहते फ्रिज में रखें और इस्तेमाल से पहले उसकी गंध व स्थिति जरूर जांच लें. इस तरह बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के रात की बची हुई दाल से सुबह का स्वादिष्ट नाश्ता तैयार किया जा सकता है. जो लोग रोजाना आलू और गोभी के पराठे खाकर बोर हो चुके हैं, वे इस हरियाणवी देसी रेसिपी को जरूर आजमा सकते हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के गोहाना में शोरूम मैनेजर की हत्या, पहले गाड़ी को टक्कर मारी और फिर गोलियां से भूना

हरियाणाः BJP के पूर्व मंत्री कुलदीप बिश्नोई का नए घर में गृह प्रवेश, रणजीत चौटाला ने ‘बुर्ज खलीफा’ से की तुलना, राजस्थानी शैली में बना, कितना आया खर्च?

बॉडी पर कैमरा और हर 2 माह बाद तबादला, गुरुग्राम में अब पुलिस जवान नहीं मांग पाएंगे ‘दिवाली गिफ्ट’

फरीदाबाद में हैं और करनी है छठ की शॉपिंग, तो पहुंचे सेक्टर 3 मार्केट..यहां कम दाम में मिलेंगे सारे सामान

सोनीपत में कैंटर चालक का शव मिला, सिर पर वार कर हत्या, 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

लापता बुजुर्ग महिला का शव नहर में मिला, चार दिन पहले हुई थी लापता