बॉडी पर कैमरा और हर 2 माह बाद तबादला, गुरुग्राम में अब पुलिस जवान नहीं मांग पाएंगे ‘दिवाली गिफ्ट’

On: November 11, 2026 11:10 AM
Follow Us:

गुरुग्राम. हाल ही में गुरुग्राम पुलिस के होमगार्ड जवान की ओर से कार चालकों से दिवाली गिफ्ट मांगने को लेकर काफी किरकिरी हुई थी. अब  पुलिस आयुक्त ने अहम फैसले लिए हैं. सीपी शिबास कबिराज ने भ्रष्टाचार, लापरवाही, अवैध वसूली, अनुचित व्यवहार सहित किसी भी प्रकार के भ्रष्ट आचरण को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति का ऐलान किया है.

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर होमगार्ड की ओर से उपहार के नाम पर अवैध वसूली करने के वीडियो के आधार पर आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही गुरुग्राम पुलिस के सभी डीसीपी, एसीपी को ग्राउंड लेवल के पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए है.

सीपी शिबास कबिराज ने बताया कि पुलिस विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डीसीपी और एसीपी के माध्यम से ग्राउंड लेवल पर तैनात पुलिसकर्मियों की बैठक की गई है.

  • सभी डीसीपी एवं एसीपी अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जोन स्तर तक बैठक आयोजित करके स्पष्ट एवं सख्त निर्देश देंगे कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, अनुचित व्यवहार अथवा भ्रष्ट आचरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
  • भविष्य में इस प्रकार की किसी भी घटना की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित क्षेत्र के ZO एवं TI की जवाबदेही भी निर्धारित की जाएगी. अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर प्रभावी निगरानी रखना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी.

CCTV कैमरों की नियमित जांच

पुलिस कंट्रोल रूप में ACP रैंक के अधिकारी सभी CCTV कैमरों की नियमित रूप से जांच एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर प्रभावी नजर रखी जा सके.

बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी चालान की कार्यवाही

यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्यवाही बॉडी वॉर्न कैमरे की निगरानी में करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे तथा वाहन चालकों एवं पुलिसकर्मियों दोनों के हित सुरक्षित रहें.

प्रत्येक 60 दिन में रैंडम कंप्यूटरीकृत ट्रांसफर

ड्यूटी में पारदर्शिता बनाए रखने, किसी एक स्थान पर लंबे समय तक तैनाती से उत्पन्न होने वाली अनियमितताओं की संभावनाओं को कम करने तथा निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक 60 दिन में रैंडम कंप्यूटरीकृत ट्रांसफर की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

  • संबंधित अधिकारियों को भी CCTV फुटेज का नियमित विश्लेषण करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अनियमितता के सामने आने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

गुरुग्राम पुलिस की स्पष्ट नीति

सीपी शिबास कबिराज  ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस आमजन की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. पुलिस की वर्दी जनसेवा, कानून व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा का प्रतीक है. वर्दी की आड़ में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, भ्रष्टाचार अथवा अनुचित व्यवहार को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. साथ ही आमजन से अपील की जाती है कि यदि कोई पुलिसकर्मी अथवा अन्य कर्मचारी ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध मांग या वसूली करता है, तो इसकी सूचना तत्काल गुरुग्राम पुलिस को दें. ऐसी शिकायतों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणाः BJP के पूर्व मंत्री कुलदीप बिश्नोई का नए घर में गृह प्रवेश, रणजीत चौटाला ने ‘बुर्ज खलीफा’ से की तुलना, राजस्थानी शैली में बना, कितना आया खर्च?

फरीदाबाद में हैं और करनी है छठ की शॉपिंग, तो पहुंचे सेक्टर 3 मार्केट..यहां कम दाम में मिलेंगे सारे सामान

सोनीपत में कैंटर चालक का शव मिला, सिर पर वार कर हत्या, 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

लापता बुजुर्ग महिला का शव नहर में मिला, चार दिन पहले हुई थी लापता

हरियाणा में 2,000 कर्मचारियों का वेतन बढ़ेगा, जूनियर के बराबर होगा वेतन, राज्य सरकार ने दिया आदेश

फरीदाबाद के बीके अस्पताल की इमरजेंसी में युवक का आतंक, महिला मरीज से बोला- मेरा सिर दबाओ, फिर बेड पर बेसुध पड़ा रहा