सोनीपत में कैंटर चालक का शव मिला, सिर पर वार कर हत्या, 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

On: November 11, 2026 7:07 AM
Follow Us:

crime logo 7

Haryana News: सोनीपत से मंगलवार को एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिले के ताजपुर गांव के खेत में कैंटर चालक 35 वर्षीय मुकेश उर्फ भालू का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। चालक के सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि किसी भारी वस्तु से वार कर उनकी बेरहमी से हत्या की गई है। परिजनों ने इस घटना के लिए गांव के ही दो युवकों पर शक जताया है।

सिर के पीछे चोट के निशान

ताजपुर गांव के निवासी मुकेश उर्फ भालू कैंटर चालक थे। सोमवार रात को वह गांव के ही दो युवकों के साथ थे। मंगलवार सुबह उनका शव गांव ताजपुर के खेत में पड़ा मिला। शव के सिर पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में चर्चा फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

दो युवकों पर हत्या का शक

परिजनों ने मामले में दो युवकों पर हत्या का शक जताया है। हालांकि, हत्या के पीछे के कारणों और वारदात को अंजाम देने के तरीके का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकेश के परिवार में पत्नी मंजू और चार बच्चे हैं। पिता की मौत से चारों बच्चों के सिर से साया उठ गया है। घटना के बाद से परिवार का रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

एसीपी गन्नौर, जसपाल सिंह ने बताया कि सुबह युवक का शव खेत में पड़ा होने की सूचना मिली थी। युवक के सिर पर वार कर हत्या की गई है। पास ही एक डंडा बरामद हुआ है। परिवार ने दो युवकों पर शक जताया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें