Haryana School Timing Change: हरियाणा में 15 नवंबर से बदल जाएगा सरकारी स्कूलों का समय, जानें नई टाइमिंग

On: November 10, 2026 11:10 AM
Follow Us:

Haryana School Timing Change: सर्दियों की शुरुआत के साथ हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के समय में बदलाव किया जा रहा है। सुबह के समय बढ़ती ठंड को देखते हुए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के लिए नई समय-सारिणी जारी की है। इसके तहत 15 नवंबर से सभी सरकारी स्कूल नए समय के अनुसार संचालित होंगे। इस बदलाव से विद्यार्थियों को सुबह जल्दी स्कूल जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

एकल शिफ्ट वाले स्कूलों की नई टाइमिंग

नए आदेश के अनुसार, एकल शिफ्ट में संचालित सरकारी स्कूलों में अब सुबह 9:30 बजे पढ़ाई शुरू होगी। वहीं, स्कूलों की छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी। पहले की तुलना में विद्यार्थियों को सुबह स्कूल पहुंचने के लिए अधिक समय मिलेगा।

डबल शिफ्ट स्कूलों में भी बदला समय

डबल शिफ्ट में चलने वाले सरकारी स्कूलों की पहली पारी के समय में भी बदलाव किया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार पहली पारी सुबह 7:55 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।

Khabar Fast News Designs Today 2026 11 09T204803 275 8013 Also read: Haryana News: हरियाणा के 5 शहरों की बदलेगी तस्वीर, 9700 करोड़ से बनेंगे बाईपास और रिंग रोड

पहले पहली पारी सुबह 7 बजे शुरू होती थी। अब विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के लिए 55 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। जींद शहर में भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम स्कूल और रेलवे जंक्शन क्षेत्र के स्कूलों में भी नई समय-सारिणी लागू होगी।

ठंड को देखते हुए लिया गया फैसला

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सर्दियों के मौसम और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। सुबह देर तक ठंड रहने और शाम को जल्दी अंधेरा होने के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को सुबह काफी जल्दी घर से निकलना पड़ता है। स्कूलों के समय में बदलाव होने से बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी और पढ़ाई का नियमित संचालन भी जारी रहेगा।

 

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now