Haryana News: दोस्तों से मिलने भिवानी आया था सुमित, सड़क हादसे में गई 24 साल के युवक की जान

On: November 10, 2026 6:09 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में सड़क हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक राजस्थान के गूगलवा गांव का रहने वाला था और अपने मामा के गांव हालुवास आया हुआ था। रात को वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए भिवानी शहर आया था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की पुष्टि की है। वहीं पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 24 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी गूगलवा, राजस्थान के रूप में हुई है। सुमित प्राइवेट गाड़ी चलाने का काम करता था और अपने मामा के गांव हालुवास आया हुआ था। रात को वह अपने दोस्तों से मिलने भिवानी शहर पहुंचा था। इसी दौरान बाइक चलाते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सुमित की जान चली गई। सुबह अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें बाइक डिवाइडर से टकराती दिखाई दी। मृतक अविवाहित था।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक के बड़े भाई राजेश कुमार के बयान दर्ज कर लिया हैं। उन्हीं के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल इस हादसे में किसी अन्य वाहन की संलिप्तता सामने नहीं आई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now