Last Updated:
Muzaffarnagar Car-accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिवाली की रात हुए भीषण कार हादसे में हरियाणा के हांसी से हरिद्वार जा रहे छह दोस्तों की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार पोल से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई थी.
हांसी जिले के गांव राखीगढ़ी से छह दोस्त हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे.
हांसी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिवाली की रात को हुए कार हादसे में हरियाणा के छह लोगों की मौत हो गई. पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जागाहेड़ी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई और फिर कार में आग लग गई. हादसे में मारे गए छह लोगों की पहचान हो गई है.
जानकारी के अनुसार, हांसी जिले के गांव राखीगढ़ी से छह दोस्त हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे.इनकी मौत की सूचना हादसे की सूचना मिलते ही राखीगढ़ी सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई. सभी युवक आपस में दोस्त थे और सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में स्नान करने के लिए निकले थे.
बताया जा रहा ह कि मुजफ्फरनगर हाईवे पर तेज रफ्तार इनकी सीएनजी कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे से टकरा गई. इसके बाद कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पलटी. हादसा इतना भीषण था कि बिजली के खंभे के दो टुकड़े हो गए और डिवाइडर का करीब 10 मीटर हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार में सवार सभी छह युवकों की हादसे में जान चली गई. हादसे में युवक जिंदा जल गए.
मृतकों की पहचान राखीगढ़ी निवासी साहिल (20), अमन (21), अंकित (21), राहुल (23) सहित अन्य दो युवकों के रूप में बताई गई है. साहिल पुत्र सोमकुमार ड्राइविंग का काम करता था. अमन पुत्र रामफल और अजय पुत्र शमशेर मोठ लुहारी गांव के रहने वाले थे और पढ़ाई कर रहे थे. अंकित पुत्र राजेश भी पढ़ाई करता था. अंकित और राहुल सगे भाई बताए गए हैं.वहीं, अंकित पुत्र समुंदर राखीगढ़ी में एसी-फ्रिज रिपेयरिंग का काम करता था, जबकि राहुल गैस बिल्डिंग में मिस्त्री का काम करता था. सभी दोस्त धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए इस दर्दनाक हादसे ने छह परिवारों की खुशियां छीन लीं. हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
राखीगढ़ी के सरपंच बंटी ने बताया कि सुबह हमें सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि चार युवक उनके गांव से थे. दो महीने बाद ही एक युवक घर आया था और फिर गांव में पहुंचने के बाद सीधे गंगा स्नान निकल गए थे. परिवार के लोग अब शव लेने के लिए रवाना हुआ हैं.
यूपी के मजफ्फरपुर में हादसा.
ताऊ ने बताया कि मेरे भाई के दो बच्चे थे और ये दोनों मेहनत मजदूरी करते थे और रविवार को 12 बजे के करीब ये निकले थे और घर पर कोई जानकारी नहीं थे. अंकित मेहनत मजदूरी करता था और राहुल भी गाड़ी चलाता था. राहुल दिन में घर आया था और बाहर नौकरी करता था.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…













