15 नवंबर से जनता कर सकेगी शहीद स्मारक का दीदार, पहले एक महीने तक प्रतिदिन 500 लोगों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश : अनिल विज

On: November 8, 2026 6:58 PM
Follow Us:

 

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजादी की पहली लडाई का शहीद स्मारक का उदघाटन देश के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा 5 नंवबर, 2026 को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 नवंबर, 2026 से इस स्मारक को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा और एक महीना तक यह स्मारक प्रतिदिन 500 लोगों को नि:शुल्क दिखाया जाएगा।

 

विज ने बताया कि इस स्मारक में आने के लिए आम जनता को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इसकी टिकटें बुक करानी होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश से एक महीना स्मारक नि:शुल्क दिखाया जाएगा और एक महीना तक प्रतिदिन केवल 500 लोगों को ही दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क देखने वालों को भी अपनी टिकट बुक करनी होगी। उसके लिए ambalawarmemorial.com पर जाकर ऑनलाईन अपनी टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, मेमोरियल में भी टिकट देने की व्यवस्था की गई है।

Khabar Fast News Designs Today 85 4729 Also read: हरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल अधिसूचित किया; 25 जनवरी से शुरू होगा अभियान

उन्होंने बताया कि आजादी की पहली लडाई कांग्रेस के जन्म से 28 वर्ष पहले अंबाला छावनी में 10 मई, 1857 से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि मेरठ से 9 घंटे यह लडाई शुरू थी और यह लडाई सशस्त्र हुई थी तथा ये लडाई सारे देश में लडी गई थी। लेकिन जिन शहीदों को पेडों से बांध-बांधकर गोलियां मार दी गई और जिन पर कोल्हू चलवाए गए गांव के गांव अंग्रेजों द्वारा जला दिए गए थे।

 

श्री विज ने बताया कि ऐसे उन हजारों शहीद, जिनको कभी इतिहास में जो स्थान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला। उन शहीदों को स्थान दिलाने के लिए अंबाला छावनी में शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है जिसका उदघाटन हमारे देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने 5 नवंबर, 2026 को कर दिया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Old Pension Scheme News: हरियाणा में इन कर्मचारियों को भी मिल सकती है पुरानी पेंशन, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में दिवाली पर पसरा मातम, दो युवकों की ट्राली से टक्कर से मौत

हरियाणा में धनतेरस पर लाखों लाभार्थियों की दी सौगात, खातों में डाले 4470 करोड़, जानिये कौनसी कौनसी योजना के डाले हैं पैसे ?

Haryana News: सीएम सैनी ने धनतेरस पर खोला सौगातों का पिटारा, लाडवा के 63 गांवों को मिले करोड़ों रुपये

Haryana News: अंबाला में शहीद स्मारक देखने का इंतजार खत्म, 15 नवंबर से मिलेगी एंट्री; जानें कैसे होगी बुकिंग

Haryana Crime: फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर खूनी विवाद, परमजीत की गोली मारकर हत्या; सिंगापुर से आए थे वापस