दीपावली पर सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र में आग का तांडव, दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाह

On: November 10, 2026 6:50 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat News: सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र में दीपावली के दिन दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई. कुंडली और बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्रियों में आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां जुटी थी.

ख़बरें फटाफट

दीपावली पर सोनीपत में आग का तांडव, दो फैक्ट्रियों में लगी आगZoom

सोनीपत. दीपावली के दिन सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र में आग का तांडव देखने को मिला है. औद्योगिक क्षेत्रों में एक के बाद एक दो फैक्ट्रियां आग की चपेट में आ गईं. 8 नवंबर की सुबह कुंडली में पानी की बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी और फिर बाद में बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित नॉर्थ वेस्ट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में आग ने जमकर तबाही मचाई है.

जूसर-मिक्सर और घरेलू इस्तेमाल के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली इस फैक्ट्री में आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर जुटी हुई है.करीब तीन घंटे की मशक्कत के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका. देखिए ये रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरी फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी. फैक्ट्री में बने टीन शेड के नीचे आग फैलने के चलते दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. हालात को देखते हुए पानीपत से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं.

हैरानी की बात यह है कि कई घंटे तक लगातार मशक्कत करने के बावजूद दमकल विभाग आग पर काबू नहीं पा सका. वहीं, मौके पर पहुंचे सब फायर ऑफिसर ने आग बुझाने में आ रही परेशानियों को लेकर फैक्ट्रियों में हो रहे निर्माण और फायर मूवमेंट रोड पर कब्जे का मुद्दा उठाया. सब फायर ऑफिसर, सोनीपत विनोद ढुल ने बताया कि कई फैक्ट्री संचालक बिना नक्शा पास करवाए निर्माण कर लेते हैं और फायर मूवमेंट रोड तक को कवर कर देते हैं. ऐसे में आपातकालीन स्थिति में दमकल की गाड़ियों और कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती. नतीजा यह होता है कि आग बुझाने में देरी होती है और दमकल कर्मियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

व्हाट्सऐप पर फर्जी अकाउंट बनाकर फोटो का गलत इस्तेमाल करने वालों होती है कार्रवाई, आईटी एक्ट की धारा-66 में है दंड का प्रावधान

अंबाला में गोवर्धन पूजा की अनोखी परंपरा, हजारों लीटर दूध बांटकर मनाते हैं त्योहार, जानिए क्या है मान्यता?

फरीदाबाद में आवारा कुत्ते का खौफ, 6 साल के मासूम को बुरी तरह नोचा, होंठ पर आए 7 टांके

183 साल पुराने इस कब्रिस्तान में दफन है अंग्रेजों का इतिहास, पूर्वजों की कब्रें खोजने आते हैं यूरोप के लोग

कीमोथेरेपी के बाद भी लौट आया कैंसर? ऐसे मरीजों के लिए CAR-T थेरेपी बन सकती है उम्मीद, जान‍िए कैसे होता है इलाज

हैप्पी दिवाली बोलकर मांगा गिफ्ट, फिर कार में पैकेट तक चेक करने लगा होमगार्ड; वीडियो पर बवाल