कीमोथेरेपी के बाद भी लौट आया कैंसर? ऐसे मरीजों के लिए CAR-T थेरेपी बन सकती है उम्मीद, जान‍िए कैसे होता है इलाज

On: November 9, 2026 8:43 PM
Follow Us:

Last Updated:

Cancer Treatment: कैंसर के इलाज में CAR-T सेल थेरेपी नई उम्मीद बनकर सामने आई है. इस तकनीक में मरीज के शरीर की इम्यून कोशिकाओं को ही कैंसर से लड़ने के लिए तैयार किया जाता है. क्या इससे कैंसर पूरी तरह खत्म हो सकता है? जानिए अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के डॉ. प्रशांत मेहता से इस खास बातचीत में.

फरीदाबाद: कैंसर का नाम सुनते ही मरीज और उसके परिवार की चिंता बढ़ जाती है. खासकर तब, जब कीमोथेरेपी और दूसरे इलाज के बावजूद बीमारी पर काबू नहीं पाया जा सके. लेकिन अब मेडिकल साइंस में ऐसी तकनीक सामने आई है, जिसमें मरीज के शरीर की अपनी कोशिकाओं को ही कैंसर से लड़ने के लिए तैयार किया जाता है. इस तकनीक का नाम CAR-T सेल थेरेपी है. इसमें मरीज की इम्यून कोशिकाओं को विशेष तरीके से तैयार करके दोबारा शरीर में डाला जाता है. इससे कुछ मरीजों में बीमारी को पूरी तरह खत्म करने की संभावना भी रहती है.

कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोग्राम हेड, डॉ. प्रशांत मेहता लोकल 18 से बताते हैं कि CAR-T का पूरा नाम काइमेरिक एंटीजन रिसेप्टर टी-सेल थेरेपी है. हमारे शरीर में मौजूद टी-सेल्स इम्यून सिस्टम का हिस्सा होती हैं, जो बीमारियों से लड़ती हैं. हालांकि, कैंसर होने पर कई बार ये कोशिकाएं बीमारी को पहचानने में असमर्थ हो जाती हैं. इसे इम्यून एस्केप कहा जाता है. इस तकनीक में मरीज के खून से ल्यूकेफेरेसिस प्रक्रिया के जरिए टी-लिम्फोसाइट्स निकाले जाते हैं.

इन मरीजों के लि‍ए बन सकता है उम्‍मीद

इसके बाद उन्हें लैब में जेनेटिक बदलाव करके कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और नष्ट करने के लिए तैयार किया जाता है. फिर थोड़ी कीमोथेरेपी देने के बाद इन्हें वापस मरीज के शरीर में पहुंचाया जाता है. अलग-अलग कैंसर के लिए CD19 और BCMA जैसे टारगेट इस्तेमाल होते हैं.वे बताते हैं कि जिन मरीजों में कीमोथेरेपी का असर खत्म हो जाता है, खासकर कुछ प्रकार के लिम्फोमा और एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया में यह उपचार उम्मीद बन सकता है. उपयुक्त मरीजों में इससे बीमारी को जड़ से खत्म करने की संभावना रहती है.

ज्यादा कीमोथेरेपी मिलने से हो सकती है टी-सेल्स की गुणवत्ता प्रभावित 

डॉ. प्रशांत बताते हैं कि कुछ मरीजों में CAR-T थेरेपी से कैंसर पूरी तरह खत्म हो सकता है. हालांकि, हर मरीज को इसका समान लाभ नहीं मिलता. समय पर इलाज शुरू करना जरूरी है. बीमारी दोबारा लौटने के शुरुआती चरण में इसका इस्तेमाल करने पर बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. ज्यादा कीमोथेरेपी मिलने से टी-सेल्स की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. इस उपचार में बुखार, ऑक्सीजन का स्तर कम होना और ब्लड प्रेशर गिरने जैसी परेशानियां हो सकती हैं. इसे साइटोकाइन रिलीज सिंड्रोम कहा जाता है. कुछ मरीजों में दिमाग से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं, जिन्हें ICANS कहते हैं.

बोन मैरो ट्रांसप्लांट की तुलना में CAR-T थेरेपी के दुष्प्रभाव सामान्यत कम

वे बताते है क‍ि इसलिए मरीज को अस्पताल में भर्ती रखकर लगातार निगरानी की जाती है. समय पर पहचान और सही उपचार मिलने से अधिकतर जटिलताओं को संभाला जा सकता है. संक्रमण का खतरा भी रहता है, जिसके बचाव और इलाज की व्यवस्था की जाती है. बोन मैरो ट्रांसप्लांट की तुलना में CAR-T थेरेपी के दुष्प्रभाव सामान्यत कम पाए गए हैं. हालांकि, मरीज का चयन उसकी स्थिति और बीमारी के आधार पर होना चाहिए. सही समय पर उपयुक्त मरीज को यह उपचार देने से जटिलताओं का खतरा घटाया जा सकता है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हैप्पी दिवाली बोलकर मांगा गिफ्ट, फिर कार में पैकेट तक चेक करने लगा होमगार्ड; वीडियो पर बवाल

पलवल में दीपावली की रात ढाबे पर खूनी खेल, 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, खाना देने से मना करने पर हुआ विवाद

हरियाणा के हांसी के 6 युवक जिंदा जले! 2 भाइयों समेत 6 दोस्त, दिवाली की रात और ‘हरिद्वार’ ले गए यमराज!

दिवाली की रात सोनीपत के खरखौदा में युवक की हत्या, आरोपियों ने दीपक के दो साथियों के हाथ पैर तोड़े

दिवाली की रात को बड़ा हादसा, हरियाणा के 6 लोग एक-साथ जिंदा जले, मुजफ्फरनगर में NH पर कार में लगी आग

नूंह में बिरयानी की रेहड़ी के किराये को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले पत्थर और बोतलें, कई लोग घायल, हवाई फायरिंग की भी चर्चा