व्हाट्सऐप पर फर्जी अकाउंट बनाकर फोटो का गलत इस्तेमाल करने वालों होती है कार्रवाई, आईटी एक्ट की धारा-66 में है दंड का प्रावधान

On: November 10, 2026 4:49 AM
Follow Us:

फरीदाबाद: आज के समय में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है. परिवार, दोस्तों और कामकाज से जुड़ी बातचीत के लिए लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जरा सोचिए, अगर कोई आपकी फोटो लगाकर व्हाट्सऐप पर फर्जी अकाउंट बना ले और आपके नाम से लोगों को गलत मैसेज भेजने लगे, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है. कई बार ऐसे फर्जी अकाउंट के जरिए लोगों की छवि खराब करने और ठगी करने की कोशिश भी होती है. ऐसे में सवाल है कि अगर कोई आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल करके फर्जी अकाउंट बनाता है, तो उसके खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है और शिकायत कहां करनी चाहिए. इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए लोकल18 ने फरीदाबाद सेक्टर 12 कोर्ट के एडवोकेट अवधेश कुमार शर्मा से खास बातचीत की.

आईटीएक्ट के तहत हो सकती है कार्रवाई

एडवोकेट अवधेश कुमार शर्मा बताते हैं कि व्हाट्सऐप पर किसी दूसरे व्यक्ति की फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट बनाना और उसका गलत इस्तेमाल करना कानूनी कार्रवाई के दायरे में आता है. ऐसे मामलों में IT Act के तहत कार्रवाई की जा सकती है. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति फर्जी अकाउंट बनाकर आपकी छवि खराब करने के लिए गलत पोस्ट या मैसेज करता है, तो उसके खिलाफ मानहानि यानी मानहानि का केस भी दर्ज कराया जा सकता है. इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाया जा सकता है.

अगर कोई व्यक्ति WhatsApp पर आपकी फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट बनाता है और आपके नाम से लोगों से पैसे मांगता है या धोखाधड़ी करता है, तो IT Act की धारा 66D के तहत 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है. पहचान की चोरी पर धारा 66C और धोखाधड़ी पर BNS की धारा 318 व 319 भी लागू हो सकती हैं. फर्जी अकाउंट की शिकायत कहां करें, इस पर अवधेश कुमार शर्मा बताते हैं कि इसके लिए आप अपने क्षेत्र के स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा साइबर क्राइम में भी शिकायत की जा सकती है. शिकायत करते समय पूरी जानकारी देना जरूरी है, ताकि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा सके.

डिजीटल धोखाधड़ी से बचें

अगर फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट के जरिए किसी के साथ ठगी हो जाती है, अवधेश कुमार शर्मा बताते हैं कि इस तरह के मामलों में अभी लोगों को खुद भी सतर्क रहने की जरूरत है. हालांकि, डिजिटल धोखाधड़ी रोकने और उसकी जिम्मेदारी तय करने को लेकर सरकार की ओर से नए प्रावधान लाने की बात है. इसलिए किसी भी अनजान अकाउंट से आए मैसेज पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए.

फर्जी अकाउंट हटवाने और पुलिस में शिकायत करने के लिए सबूत बेहद जरूरी हैं. अवधेश कुमार शर्मा बताते हैं कि सबसे पहले शिकायत की कॉपी अपने पास रखें. इसके साथ ही फर्जी अकाउंट की प्रोफाइल फोटो, मोबाइल नंबर, चैट और गलत पोस्ट के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें. जांच के दौरान IP एड्रेस जैसी तकनीकी जानकारी भी मददगार हो सकती है. पुलिस शिकायत में IT Act के प्रावधान लागू हो सकते हैं.

साइबर क्राइम में करें शिकायत

फर्जी अकाउंट बनाने और किसी की छवि खराब करने पर सजा के सवाल पर अवधेश कुमार शर्मा बताते हैं कि अपराध की प्रकृति के अनुसार अलग-अलग कानूनी धाराएं और सजा का प्रावधान है. मानहानि के मामले में पीड़ित व्यक्ति मुआवजे का दावा भी कर सकता है. सजा और कार्रवाई का फैसला मामले के तथ्यों, नुकसान और अदालत के विवेक पर निर्भर करता है. इसलिए अगर कोई आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल कर फर्जी अकाउंट बनाता है, तो चुप रहने के बजाय सबूत सुरक्षित रखें और पुलिस या साइबर क्राइम में शिकायत जरूर करें.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अंबाला में गोवर्धन पूजा की अनोखी परंपरा, हजारों लीटर दूध बांटकर मनाते हैं त्योहार, जानिए क्या है मान्यता?

फरीदाबाद में आवारा कुत्ते का खौफ, 6 साल के मासूम को बुरी तरह नोचा, होंठ पर आए 7 टांके

183 साल पुराने इस कब्रिस्तान में दफन है अंग्रेजों का इतिहास, पूर्वजों की कब्रें खोजने आते हैं यूरोप के लोग

कीमोथेरेपी के बाद भी लौट आया कैंसर? ऐसे मरीजों के लिए CAR-T थेरेपी बन सकती है उम्मीद, जान‍िए कैसे होता है इलाज

हैप्पी दिवाली बोलकर मांगा गिफ्ट, फिर कार में पैकेट तक चेक करने लगा होमगार्ड; वीडियो पर बवाल

पलवल में दीपावली की रात ढाबे पर खूनी खेल, 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, खाना देने से मना करने पर हुआ विवाद