फरीदाबाद के बीके अस्पताल की इमरजेंसी में युवक का आतंक, महिला मरीज से बोला- मेरा सिर दबाओ, फिर बेड पर बेसुध पड़ा रहा

On: November 11, 2026 1:02 AM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad News: फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में नशे में धुत एक युवक ने हंगामा किया. युवक बिना पर्ची के वार्ड में घुसा और महिला मरीजों को परेशान किया. वीडियो सामने आने पर सुरक्षा पर सवाल उठे हैं.

ख़बरें फटाफट

फरीदाबाद के अस्पताल में युवक का आतंक, महिला से बोला- मेरा सिर दबाओZoom

फरीदाबाद में अस्पताल में हंगामा,

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में युवक ने जमकर हंगामा किया. इमरजेंसी वार्ड में नशे में धुत एक युवक ने मरीजों और उनके परिजनों को जमकर परेशान किया.

आरोप है कि युवक बिना ओपीडी पर्ची के ही वार्ड में घुस गया और एक महिला मरीज से सिर दबाने की मांग करने लगा. इतना ही नहीं, उसने महिला का खाना भी झूठा कर दिया. हैरानी की बात यह रही कि परिजनों की शिकायत के बावजूद युवक कई घंटे तक अस्पताल के बेड पर बेसुध पड़ा रहा. आखिरकार एक कर्मचारी डंडा लेकर पहुंचा और उसे वार्ड से बाहर ले गया. घटना रविवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार को नशे में धुत एक युवक इमरजेंसी वार्ड नंबर-39 में पहुंच गया. आरोप है कि युवक ने वार्ड में मौजूद महिला मरीजों को परेशान करना शुरू कर दिया. एक महिला मरीज के पति के मुताबिक, युवक ने उनकी पत्नी से सिर दर्द होने की बात कही और सिर दबाने के लिए कहा. इतना ही नहीं, युवक ने महिला का खाना भी झूठा कर दिया. युवक की इन हरकतों से परेशान होकर परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों से शिकायत की और उसे वार्ड से बाहर निकालने की मांग की.

परिजनों की शिकायत के बाद अस्पताल का एक कर्मचारी डंडा लेकर वार्ड में पहुंचा. कर्मचारी ने युवक को उठाने की कोशिश की, लेकिन युवक कुछ देर आंखें खोलता और फिर दोबारा बेसुध होकर लेट जाता. बताया जा रहा है कि युवक कई घंटे तक इसी हालत में वार्ड के बेड पर पड़ा रहा. बाद में अस्पताल कर्मचारी उसे दूसरे वार्ड में लेकर गए.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में 2,000 कर्मचारियों का वेतन बढ़ेगा, जूनियर के बराबर होगा वेतन, राज्य सरकार ने दिया आदेश

Ambala News : दिवाली के बाद बढ़ा अंबाला में प्रदूषण, बच्चों-बुजुर्गों को खतरा क्यों इतना ज्यादा? ये रही वजह

हरियाणा में एक बाइक पर 65 चालान, सुनकर पक्का होंगे हैरान, जुर्माना जानकर तो उड़ जाएंगे होश

छठ पर घर तो जाना है लेकिन टिकट नहीं मिल रही.. बल्लभगढ़ स्टेशन पर यात्रियों का छलका दर्द, बोले- हर साल यही परेशानी

हरियाणा के गोहाना में बासमती धान के MSP में जबरदस्त उछाल,  प्रति क्विंटल 1500 रुपय़े से अधिक मुनाफा, किसानों की बल्ले-बल्ले

सोनीपत में 4 बच्चों के पिता का मर्डरः ताजपुर गांव के खेतों में मिला कैंटर चालक का शव, सिर पर किए थे वार