हरियाणा के गोहाना में बासमती धान के MSP में जबरदस्त उछाल,  प्रति क्विंटल 1500 रुपय़े से अधिक मुनाफा, किसानों की बल्ले-बल्ले

On: November 10, 2026 4:57 PM
Follow Us:

Last Updated:

Haryana Basmati Rice Rates: हरियाणा की गोहाना अनाज मंडी में धान के भाव में एक से डेढ़ हजार रुपये की तेजी आई है. बासमती धान के अच्छे दाम मिलने से किसानों की दिवाली खुशियों भरी रही और मंडी में बंपर आवक हो रही है.

बासमती धान के MSP में जबरदस्त उछाल, प्रति क्विंटल पर 1500रु अधिक मिल रहा भावZoom

हरियाणा की धान की दूसरी सबसे बड़ी मंडी गोहाना में इन दिनों धान की बंपर आवक हो रही है.

गोहाना. हरियाणा में धान के भाव में आई तेजी ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं. गोहाना अनाज मंडी में इस बार बासमती धान पिछले साल के मुकाबले 1000 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल तक महंगा बिक रहा है. पिछले साल जहां बासमती धान 3700 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल बिका था, वहीं इस बार किसानों को 5200 से 5300 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है. किसानों का कहना है कि धान के अच्छे भाव मिलने से उनकी दिवाली भी खुशियों भरी रही.

जानकारी के अनुसार,हरियाणा की धान की दूसरी सबसे बड़ी मंडी गोहाना में इन दिनों धान की बंपर आवक हो रही है. गोहाना के अलावा दूसरे जिलों से भी किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं. मंडी में रोजाना करीब एक लाख से ज्यादा बोरी धान की आवक रोजाना आ रही है. सुबह से ही किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग रही हैं.

किसान संदीप, दिलबाग और वीरेंद्र का कहना है कि पिछले साल बासमती धान 3700 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल बिका था, जबकि इस बार 5200 से 5300 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है. भाव में तेजी आने से किसान काफी खुश हैं और उनका कहना है कि इस बार फसल ने दिवाली की खुशियां दोगुनी कर दी हैं.

गोहाना अनाज मंडी की सचिव सवेता जेन  ने बताया कि मंडी में किसानों की लंबी कतारों को देखते हुए मार्केट कमेटी की ओर से भी व्यवस्था की जा रही है. किसानों को गेट पास के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए कर्मचारी मोबाइल लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारों में पहुंचकर मौके पर ही गेट पास काट रहे हैं. वहीं मंडी में धान का उठान भी समय पर किया जा रहा है.

किसानों का कहना है कि धान के अच्छे भाव मिलने से उनकी दिवाली भी खुशियों भरी रही.

आढ़ती संदीप का कहना है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले धान के भाव में अच्छी बढ़ोतरी हुई है, जिससे किसान और व्यापारी दोनों खुश हैं. आढ़तियों ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके मंडी में लेकर आएं, ताकि उन्हें फसल का उचित भाव मिल सके. गौर रहे कि गोहाना मंडी में अब तक करीब 12 लाख क्विंटल बासमती धान की आवक आ चुकी है मंडी में लगातार बढ़ रही आवक के बीच किसानों को इस बार धान के अच्छे भाव मिलने से राहत मिली है. वही पीआर धान की खरीद जारी है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सोनीपत में 4 बच्चों के पिता का मर्डरः ताजपुर गांव के खेतों में मिला कैंटर चालक का शव, सिर पर किए थे वार

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, चाचा की अस्थियां विसर्जित करने गया था 24 वर्षीय भतीजा नहर में बहा, परिवार का इकलौता चिराग, चल रही तलाश

कोई लटककर, तो कोई खड़े-खड़े कर रहा सफर.. अंबाला के कैंट स्टेशन पर छठ यात्रियों की भीड़ बेकाबू

शादी में बार-बार आ रही रुकावट, कारोबार नहीं पकड़ रहा रफ्तार? गोवर्धन पूजा पर करें ये काम

दीपावली पर सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र में आग का तांडव, दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाह

व्हाट्सऐप पर फर्जी अकाउंट बनाकर फोटो का गलत इस्तेमाल करने वालों होती है कार्रवाई, आईटी एक्ट की धारा-66 में है दंड का प्रावधान