हरियाणा में 2,000 कर्मचारियों का वेतन बढ़ेगा, जूनियर के बराबर होगा वेतन, राज्य सरकार ने दिया आदेश

On: November 11, 2026 3:04 AM
Follow Us:

nayab singh saini

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 2,000 से ज्यादा कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब उन कर्मचारियों का वेतन उनके जूनियर कर्मचारियों के बराबर किया जाएगा जिन्हें समान पद और सेवा शर्तों के बावजूद अपने जूनियरों से कम वेतन मिल रहा था।

सेवानिवृत्त कर्मियों को भी लाभ

इस फैसले से वर्तमान कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मियों और मृत कर्मचारियों के आश्रितों को भी लाभ मिलेगा। जिन कर्मचारियों को इस फैसले का लाभ मिलेगा, उन्हें 11 मार्च 2014 से बकाया पैसा (एरियर) छह महीने के अंदर देना होगा। 11 मार्च, 2014 से पहले सेवानिवृत्त हो चुके या जिन कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है, उन्हें भी काल्पनिक आधार पर वेतन समानता का लाभ दिया जाएगा। इससे उनकी पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों का दोबारा निर्धारण हो सकेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने 19 अगस्त 2026 को हरियाणा राज्य बनाम हरि नाथ एवं अन्य मामले में फैसला सुनाते हुए वेतन समान करने का लाभ 11 मार्च 2014 से देने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले हाईकोर्ट ने कर्मचारियों को उनकी सेवा नियमित होने की तारीख से यह लाभ देने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इसमें बदलाव करते हुए स्पष्ट किया कि 2014 के अधिनियम के राजपत्र में अधिसूचित होने की तारीख से पहले का लाभ नहीं दिया जा सकता।

वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वित्त विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में विस्तार से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, याचिकाकर्ताओं के साथ समान स्थिति वाले सभी कर्मचारियों का वेतन 11 मार्च 2014 से उनके जूनियर कर्मचारियों के बराबर तय किया जाएगा। इससे कर्मचारियों को इस अवधि का वेतन अंतर भी मिलेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फरीदाबाद के बीके अस्पताल की इमरजेंसी में युवक का आतंक, महिला मरीज से बोला- मेरा सिर दबाओ, फिर बेड पर बेसुध पड़ा रहा

Ambala News : दिवाली के बाद बढ़ा अंबाला में प्रदूषण, बच्चों-बुजुर्गों को खतरा क्यों इतना ज्यादा? ये रही वजह

हरियाणा में एक बाइक पर 65 चालान, सुनकर पक्का होंगे हैरान, जुर्माना जानकर तो उड़ जाएंगे होश

छठ पर घर तो जाना है लेकिन टिकट नहीं मिल रही.. बल्लभगढ़ स्टेशन पर यात्रियों का छलका दर्द, बोले- हर साल यही परेशानी

हरियाणा के गोहाना में बासमती धान के MSP में जबरदस्त उछाल,  प्रति क्विंटल 1500 रुपय़े से अधिक मुनाफा, किसानों की बल्ले-बल्ले

सोनीपत में 4 बच्चों के पिता का मर्डरः ताजपुर गांव के खेतों में मिला कैंटर चालक का शव, सिर पर किए थे वार