Haryana News: यमुनानगर में दिवाली की रात आजाद नगर में खूनी संघर्ष, कटर से युवक की गर्दन पर किया वार, हालत गंभीर

On: November 11, 2026 2:14 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में दिवाली का जश्न उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब शहर के आजाद नगर में कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। सूचना के मुताबिक, युवक गली में कार खड़ी कर तेज आवाज में गाने बजाते हुए शराब पी रहे थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक महिलाओं की ओर गलत इशारे कर रहे थे। विरोध करने पर दिवाली की बधाई देने आए रिश्तेदारों पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने कटर से एक युवक की गर्दन पर वार कर दिया, जबकि दूसरे के गाल के नीचे गंभीर चोट मारी। हमले में तीन युवक घायल हुए हैं। गर्दन पर वार से घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शिकायत के मुताबिक, यशपाल ने रात करीब 11:15 बजे डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को समझाकर गई, लेकिन उनके जाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसी दौरान दिवाली की बधाई देने पहुंचे यशपाल के बेटे के दोस्तों हर्ष, चंदन और विशाल के साथ आरोपियों ने मारपीट की और कथित तौर पर कटर से वार कर तीनों को घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया, जहां विशाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिवार की सुरक्षा की मांग

शिकायतकर्ता ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। दूसरे पीड़ित युवक ने बताया की उन पर जानलेवा हमला किया गया, जबकि वह तो सिर्फ रिश्तेदारों को दिवाली की बधाई, मिठाई देने गए थे, लेकिन रास्ते में रोकर कर आरोपियों ने उन पर कटर से वार कर दिया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now