अब पलवल में भी दिखेगा भारत-श्रीलंका क्रिकेट का रोमांच, पहली बार अंडर-14 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आयोजन

On: November 11, 2026 7:17 PM
Follow Us:

Last Updated:

Under-14 International Cricket Series: खेलों के क्षेत्र में पलवल एक नई पहचान बनाने की ओर कदम बढ़ा रहा है. अब तक पलवल को जिला स्तर और राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए जाना जाता था. लेकि‍न, अब यहां अंतरराष्ट्रीय अंडर-14 क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है. इस ऐतिहासिक क्रिकेट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका की टीम पलवल पहुंची है.

पलवल: खेलों के क्षेत्र में पलवल एक नई पहचान बनाने की ओर कदम बढ़ा रहा है. अब तक इसे जिला स्तर और राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए जाना जाता था. लेक‍िन, अब यहां पहली बार अंतरराष्ट्रीय अंडर-14 क्रिकेट सीरीज का आयोजन हाे रहा है. इस ऐतिहासिक क्रिकेट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका की टीम पलवल पहुंची है. खास बात यह है कि इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का आयोजन सरस्वती क्रिकेट अकादमी के संचालक लक्ष्मण द्वारा किया जा रहा है. यह आयोजन पलवल के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए किसी बड़े अवसर से कम नहीं है.

उन्‍होंने लोकल 18 से बताया क‍ि इस सीरीज में भारत की सरस्वती क्रिकेट अकादमी और श्रीलंका की टीम के बीच मुकाबले खेले जाएंगे. मुकाबला पांच दिवसीय होगा. जो 9 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक चलेगा. इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. श्रीलंका की टीम के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करना स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक अलग अनुभव होगा. इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन से खिलाड़ियों को नई तकनीक, अनुशासन और खेल भावना सीखने का अवसर भी मिलेगा.

स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर

इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी सरस्वती क्रिकेट अकादमी के संचालक लक्ष्मण ने संभाली है. उनका उद्देश्य पलवल में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और यहां की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच जैसा अनुभव उपलब्ध करवाना है. उनका कहना है क‍ि यह पहल आने वाले समय में पलवल के खिलाड़ियों के लिए नए रास्ते खोल सकती है. इस सीरीज का महत्व केवल मैच जीतने या हारने तक सीमित नहीं है. बल्कि यह स्‍थान‍िय खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो क्रिकेट में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं. इससे युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा.

पहले भी आ चुके है भारत

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कोच रिजवान ने कहा कि उन्हें पलवल जाकर बेहद ही खुशी महसूस हो रही है. उन्होंने भारत और श्रीलंका के रहन-सहन और तौर तरीकों को एक जैसा बताया है. उन्होंने कहा क‍ि खिलाड़ियों के अंदर खेल के प्रति उत्साह है. वे पहले भारत आ चुके है. इससे पहले वे हरियाणा के चंडीगढ़ गए थे. अब पलवल में आने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि अगर उन्‍हें दोबारा मौका मिला तो वे जरूर आएंगे और एक बार फिर खिलाड़ियों के साथ मैच खेलेंगे.

40 से ज्यादा लड़कियां अकादमी में कर रही अभ्‍यास

संचालक लक्ष्मण ने बताया कि वह कई वर्षों से क्रिकेट के खिलाड़ियों को अकादमी में अभ्यास करा रहे हैं. क्रिकेट अकादमी को शुरू करने में सरस्वती संस्थान का सबसे बड़ा योगदान रहा है. आज 40 से ज्यादा लड़कियां अकादमी में अभ्यास कर रही है. कोच नें बताया की आगे भी उनका प्रयास रहेगा की वे और विदेशी टीमों के साथ भारत का क्रिकेट मैच आयोजित कराये.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

रात की बची दाल फेंकने की जरूरत नहीं, सुबह बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरे पराठे

हरियाणा के गोहाना में शोरूम मैनेजर की हत्या, पहले गाड़ी को टक्कर मारी और फिर गोलियां से भूना

हरियाणाः BJP के पूर्व मंत्री कुलदीप बिश्नोई का नए घर में गृह प्रवेश, रणजीत चौटाला ने ‘बुर्ज खलीफा’ से की तुलना, राजस्थानी शैली में बना, कितना आया खर्च?

बॉडी पर कैमरा और हर 2 माह बाद तबादला, गुरुग्राम में अब पुलिस जवान नहीं मांग पाएंगे ‘दिवाली गिफ्ट’

फरीदाबाद में हैं और करनी है छठ की शॉपिंग, तो पहुंचे सेक्टर 3 मार्केट..यहां कम दाम में मिलेंगे सारे सामान

सोनीपत में कैंटर चालक का शव मिला, सिर पर वार कर हत्या, 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज