Last Updated:
जेल में बंद गुरमीत राम रहीम फिर आएंगे जेल से बाहर, 21 दिन की पैरोल मिली
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लोन पर सम्राट सरकार ने बड़ी घोषणा की है.
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आएगा. जी हां, गुरमीत राम रहीम को फिर 21 दिनों की परोल मिल गई है. वह जिला कारागार सुनारिया में बंद है. यह 17वीं बार है, जब डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम जेल से बाहर आएगा. इससे पहले 16 बार वह जेल से बाहर आ चुका है.
जी हां, राम रहीम आज से पहले 16 बार जेल से बाहर आ चुका है. पहले बागपत के बरनावा आश्रम में भेजा गया था. उसके बाद अब लगातार तीसरी बार सिरसा आश्रम गया. आज फिर से राम रहीम सिरसा आश्रम जाएगा. गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण के मामले में 10-10 साल की सजा मिली हुई है. पहली सजा 10 साल और दूसरी सजा 10 साल. दोनों सजाएं साथ नहीं चलेंगी. सीबीआई कोर्ट का 10 साल पूरे होने के बाद दूसरे 10 साल की सजा का आदेश था.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…