UGC NET में प्रगति श्योराण का शानदार प्रदर्शन, 99.95 परसेंटाइल के साथ हासिल की ऑल इंडिया 12वीं रैंक

On: September 6, 2026 1:08 PM
Follow Us:

Haryana News: भिवानी के गांव जेवली की रहने वाली प्रगति श्योराण ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर UGC NET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह की बेटी प्रगति ने बिजनेस मैनेजमेंट विषय में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे भिवानी जिले में खुशी का माहौल है।

300 में से हासिल किए 226 अंक

प्रगति श्योराण ने UGC NET परीक्षा में बिजनेस मैनेजमेंट विषय से 300 में से 226 अंक हासिल किए हैं। उनका परसेंटाइल स्कोर 99.95 रहा। शानदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने देशभर में 12वीं रैंक हासिल की। उनकी इस सफलता ने परिवार का नाम रोशन किया है और गांव के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है।

JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्र

प्रगति ने केवल NET परीक्षा में सफलता ही हासिल नहीं की, बल्कि जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए भी पात्रता प्राप्त की है। इस उपलब्धि के बाद उनके लिए उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के रास्ते खुल गए हैं।

दादा की सीख ने बढ़ाया हौसला

प्रगति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के सहयोग और लगातार मिलने वाली प्रेरणा को दिया है। उन्होंने बताया कि उनके दादा धर्मवीर सिंह नंबरदार बचपन से ही उन्हें पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने और जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करते रहे। दादा की सीख और प्रोत्साहन ने उन्हें लगातार मेहनत करने की प्रेरणा दी।

माता-पिता ने बेटी की सफलता पर जताई खुशी

प्रगति की दादी गिंदो देवी, पिता हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह और माता सुमन देवी ने बेटी की सफलता पर खुशी जताई। परिवार के मुताबिक, प्रगति शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही हैं। उन्होंने लगातार मेहनत और लगन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी और आज यह मुकाम हासिल किया।

PhD कर रिसर्च और शिक्षा में बनाना चाहती हैं करियर

UGC NET में सफलता के बाद प्रगति का अगला लक्ष्य बिजनेस मैनेजमेंट में PhD करना है। वह शोध और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। प्रगति का कहना है कि वह उच्च शिक्षा हासिल कर अपने ज्ञान का इस्तेमाल रिसर्च और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में करना चाहती हैं।

हरियाणा सरकार 2 88588 Also read: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत, 60 साल तक नौकरी की सुरक्षा का रास्ता साफ

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: SIR ने 35 साल बाद मिलवाए दो सगे भाई, स्कूल में आमने-सामने आते ही छलक पड़े आंसू

Haryana News: हरियाणा के तोशाम हल्के को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी 4440 लाख की सौगात, देखें क्या-क्या होंगे काम?

हरियाणा में सफाई कर्मियों के लिए नायब सरकार का बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी और वेतन को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला…पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी

Haryana News: सीएम सैनी ने का युवाओं को दिया संदेश, कहा- नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में लगाएं ऊर्जा

हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, 6 दिनों में यूरोप-अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटियों पर फहराया तिरंगा