हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा! अब इस जिले में मिले 2 नए केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

On: May 27, 2025 5:05 PM
Follow Us:
हरियाणा में कोरोना

गुरुग्राम। हरियाणा में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। मंगलवार को गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। वहीं, पूरे हरियाणा में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 15 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के मुताबिक, दोनों मरीज पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं और हाल के दिनों में उनकी कोई विदेश या अंतरराज्यीय ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है।

सेक्टर 24 और सेक्टर 48 में मिले पॉजिटिव केस

डिप्टी सीएमओ डॉ. जेपी रजलीवाल ने बताया कि सेक्टर 24 में रहने वाला 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है। वहीं, सेक्टर 48 के 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, हालांकि उसमें सिर्फ हल्के लक्षण हैं।

दोनों मरीजों को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई कोरोना एडवाइजरी

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे:

स्वास्थ्य विभाग सतर्क है और हालात पर नजर बनाए हुए है।


अगर आप हरियाणा या गुरुग्राम में रहते हैं तो सतर्क रहें और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस का पालन करें। कोरोना के मामले भले कम हों, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर फिर चला बुलडोजर, अवैध ढाबों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

चंडीगढ़ में नामी डॉक्टर की बेटी ने थार से 4 बाइकों को रौंदा, लोगों को देने लगी गालियां, शराब के नशे में थी धुत्त

हरियाणा में IDFC  बैंक में 645 करोड़ रुपये के घोटाले में चंडीगढ़, मोहाली समेत 14 ठिकानों पर ED की रेड

सोनीपत में सही ढंग से सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों का ऐसा प्रदर्शन देखकर सब हैरान, अधिकारी के दफ्तर में खाली कुर्सी की उतारी आरती

हिसार में जतिन हत्याकांड में पत्नी आशा भी गिरफ्तार, अश्वनी के साथ मिलकर ऐसे रची साजिश, गाड़ी के क्लेम का बहाना बनाया था

गुरुग्राम के MG रोड पर फुट ओवरब्रिज और सिकंदरपुर में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, GMDA ने शुरू की कवायद, सड़क पर उतरे MD मीणा