हरियाणा में कल रहेगा ब्लैकआउट: मॉक ड्रिल के जरिए हरियाणा में ऑपरेशन शील्ड, जानिए क्या है वजह?

On: May 28, 2025 5:55 PM
Follow Us:
हरियाणा में कल रहेगा ब्लैकआउट

हरियाणा में कल रहेगा ब्लैकआउट: आतंक के खिलाफ भारत द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के तहत हरियाणा में सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए एक बड़ा अभ्यास किया जा रहा है। 29 मई 2025 (वीरवार) को राज्य में ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसे हरियाणा सरकार ने “ऑपरेशन शील्ड” नाम दिया है।

15 मिनट का ब्लैकआउट – 8:00 से 8:15 रात तक

राज्य के अधिकतर जिलों में रात 8 बजे से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान अस्पतालों, पुलिस थानों, और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को इससे अलग रखा गया है ताकि किसी जरूरी सेवा में बाधा न आए।

इस ब्लैकआउट का उद्देश्य है:

शाम 5 बजे से 9 बजे तक मॉक ड्रिल

ब्लैकआउट से पहले और बाद में, शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक राज्य के विभिन्न शहरों, कस्बों और संवेदनशील स्थानों पर मॉक ड्रिल भी आयोजित की जाएगी। इसमें पुलिस, NDRF, नागरिक प्रशासन और स्थानीय वालंटियर्स भी हिस्सा लेंगे। यह मॉक ड्रिल वास्तविक आपातकालीन स्थिति की एक झलक होगी, जिससे आम नागरिकों को जागरूक किया जा सके।

गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट

इस पूरी कवायद की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी, ताकि ऑपरेशन सिंदूर के तहत देशभर की तैयारियों का आकलन किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल न केवल प्रशासन के लिए परीक्षण है, बल्कि आम लोगों को भी तैयार करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।


सावधानी बरतें, सहयोग करें

सरकार ने लोगों से ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल के दौरान संयम और सहयोग की अपील की है। नागरिकों से कहा गया है कि वे इस दौरान घबराएं नहीं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

108 पंचायतें आमंत्रित, 70 हलवाई और 4 एकड़ में टेंट, हरियाणा में BJP विधायक उमेद पातुवास की बेटी दीक्षा की शाही शादी, कौन हैं दूल्हा

Dharm Astha : ॐ सूर्याय नमः का करें जाप, गर्म कपड़े दान दें…वृश्चिक संक्रांति पर बदल सकती है किस्मत, ज्योतिषाचार्य से जानिए

सोनीपत के गोहाना में खौफनाक वारदात, ऑफिस के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाशों ने दागीं 15 गोलियां

किराया ₹15, ₹25 और ₹35… गुरुग्राम में 71 इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री से बदलेगा सफर, अब बिना जाम के पहुंचें मेट्रो

upsc success story, IAS Pari Bishnoi New House: कौन हैं IAS परी बिश्नोई? UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, अब शाही अंदाज वाले नए घर की चर्चा

गाड़ी के आगे-पीछे लिखा था एंबुलेंस, पुलिस ने रोककर पूछा-अंदर क्या है? डिग्गी खोलते ही उड़े होश, शराब तस्करी के अनोखे तरीके का हुआ खुलासा