हरियाणा में आज रहेगा ब्लैकआउट, ऑपरेशन शील्ड के तहत आज पूरे प्रदेश में मॉक ड्रिल, जानिए क्या है वजह?

On: May 31, 2025 8:59 AM
Follow Us:
हरियाणा में आज रहेगा ब्लैकआउट

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार आज शनिवार को पूरे प्रदेश में ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल आयोजित कर रही है। यह अभ्यास सभी 22 जिलों में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। इसके साथ ही रात 8 बजे से 8:15 तक 15 मिनट का ब्लैकआउट भी किया जाएगा। इस दौरान सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जाएगा और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा।

हर जिले में बजेंगे सायरन, होगी लाइट बंद

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा के अनुसार, यह मॉक ड्रिल प्रदेशभर में एकसाथ आयोजित की जाएगी। ऑपरेशन सिंदुर के बाद भारत-पाक के बीच उत्पन्न तनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पहले ही सायरन लगाए जा चुके हैं। अब इस मॉक ड्रिल के तहत 5 बजे से ये सायरन बजने शुरू हो जाएंगे।

वहीं ब्लैकआउट का समय रात 8 बजे से 8:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान लोगों से अपेक्षा की गई है कि वे घरों की लाइटें बंद रखें और बाहर गैर-ज़रूरी रोशनी का उपयोग न करें।

मॉक ड्रिल के उद्देश्य

फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की भी होगी टेस्टिंग

इस मॉक ड्रिल के दौरान घायलों की मदद, आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड की प्रतिक्रिया, और एम्बुलेंस के रिस्पांस टाइम को भी रिकॉर्ड किया जाएगा। सभी जिलों में संबंधित प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे समयबद्ध और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

वैष्णो देवी जा रहे MP के 8 यात्रियों को नशीला सेब-कोल्डड्रिंक देकर लूटा, 7 मिले, 56 वर्षीय बुजुर्ग अब भी लापता

दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर फिर चला बुलडोजर, अवैध ढाबों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

चंडीगढ़ में नामी डॉक्टर की बेटी ने थार से 4 बाइकों को रौंदा, लोगों को देने लगी गालियां, शराब के नशे में थी धुत्त

हरियाणा में IDFC  बैंक में 645 करोड़ रुपये के घोटाले में चंडीगढ़, मोहाली समेत 14 ठिकानों पर ED की रेड

सोनीपत में सही ढंग से सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों का ऐसा प्रदर्शन देखकर सब हैरान, अधिकारी के दफ्तर में खाली कुर्सी की उतारी आरती

हिसार में जतिन हत्याकांड में पत्नी आशा भी गिरफ्तार, अश्वनी के साथ मिलकर ऐसे रची साजिश, गाड़ी के क्लेम का बहाना बनाया था