ट्रक की टक्कर से 8 बच्चे घायल, एक गंभीर Abtak Haryana

On: October 7, 2026 2:52 AM
Follow Us:

Gharaunda School Van Accident ( घरौंडा स्कूल वैन हादसा )

Gharaunda School Van Accident: हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में मंगलवार को डाकघर के पास बच्चों से भरी स्कूल वैन को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूल वैन अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। इस दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी वैन की चपेट में आ गई। Karnal School Van Accident में स्कूल वैन में सवार आठ मासूम बच्चे घायल हो गए। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसएमबी गीता पब्लिक स्कूल वैन हादसा

एसएमबी गीता पब्लिक स्कूल वैन हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, घरौंडा के एसएमबी गीता पब्लिक स्कूल की वैन मंगलवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए जा रही थी। जब स्कूल वैन घरौंडा डाकघर के सामने पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल वैन अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और पास में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी उसकी चपेट में आ गई। ट्रक की टक्कर लगते ही वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

 

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने स्कूल वैन से बच्चों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के समय वैन में नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के आठ बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सभी बच्चे बुरी तरह घबरा गए। मौके पर पहुंचे नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता ने अन्य पार्षदों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Karnal School Van Accident में ये बच्चे हुए घायल

Gharaunda School Van Accident

Gharaunda School Van Accident में 10 वर्षीय याशिका, 9 वर्षीय सूर्यवीर, 6 वर्षीय वृंदा, 10 वर्षीय समरवीर, 12 वर्षीय अंशुल और 8 वर्षीय यश घायल हुए हैं। सभी घायलों का डॉक्टरों की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। हादसे में समरवीर के सिर में चोट लगी है और उसे उल्टी की शिकायत भी हुई, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे करनाल रेफर कर दिया।

घरौंडा अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत ने बताया कि स्कूल वैन हादसे में घायल आठ बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। इनमें से एक छात्र को अधिक चोट होने के कारण करनाल के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है।

वहीं, स्कूल के डायरेक्टर संजय ने बताया कि ट्रक की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में स्कूली बच्चों के साथ-साथ स्कूल वैन चालक भी घायल हुआ है।

logo aaj post  
WhatsApp%20Image%202026 10 06%20at%207.03.27%20PM

नारनौंद क्षेत्र के गांव राजपुरा के युवा कबड्डी खिलाड़ी केशव ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आयोजित CBSE National Kabaddi Competition में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में जीत के बाद जब केशव गांव राजपुरा पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा और ग्रामीणों ने खिलाड़ी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ब्लॉक और जिला स्तर पर भी दिखाया दम

गांव राजपुरा निवासी केशव पुत्र रमेश कुमार अपने स्कूल की कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पहले ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुका है। इसके बाद राज्य स्तरीय टीम में चयन होने से उसके हौसलों को नई उड़ान मिली। CBSE Kabaddi National Competition का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में केशव की टीम ने नोएडा की मजबूत टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया और गोल्ड मेडल हासिल किया। 

तीन साल से कबड्डी की तैयारी कर रहा केशव

केशव ने बताया कि वह सृष्टि स्कूल मोठ में कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रहा है। वह पिछले करीब तीन वर्षों से अपने स्कूल के कोच सुभाष लोहान और प्रदीप जागलान के मार्गदर्शन में कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहा है। केशव ने कहा कि अध्यापकों और खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से उसके खेल में लगातार सुधार हुआ है। उसका सपना भविष्य में ओलंपिक और एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। उसने कहा कि वह अपने कोच और शिक्षकों के अनुभव से सीखते हुए आगे बढ़ना चाहता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करने का सपना रखता है।

मां ने बेटे के लिए बनाया चुरमा

ग्रामीणों ने किया केशव का जोरदार स्वागत

Keshav Kabaddi Player के गांव पहुंचने पर उसके पिता रमेश कुमार, ताऊ शमशेर, कृष्ण बांगड़, सरपंच सुनील कुमार, संतरा देवी, मोहित, कर्मजीत, धर्मजीत, दारासिंह, सतीश पेटवाड़, सोनू गगन खेड़ी, बलबीर, जोगीराम, सुभाष और सुरेश सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया।

इस दौरान सभी ने केशव को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उसके स्कूल के डायरेक्टर अनूप लोहान और हरी बिसला भी मौजूद रहे। केशव की इस उपलब्धि से गांव राजपुरा सहित आसपास के गांवों में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि केशव भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेगा।

Latest Breaking News Today : 

सिरसा Solar Plant Murder, बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार को मारी गोलियां,

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now