Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में आज क्या है सोने-चांदी का भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट | Haryana

On: October 10, 2026 12:02 PM
Follow Us:

Haryana Gold Rate Today, Gold Price in Haryana, 24K Gold Rate, 22K Gold Rate, Gold Price Today, Haryana Silver Rate, हरियाणा में सोने का भाव, आज का सोने का रेट, 24 कैरेट सोना, आज का चांदी का भाव
8 अक्टूबर 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आया है।

Haryana Gold Silver Rates Today: अगले कुछ सप्ताह में शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा और सोने-चांदी की खरीदारी भी बढ़ जाएगी। शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आ सकता है। हालांकि अभी मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण सोने-चांदी की कीमतें कम हैं। आज हरियाणा में सोने की कीमतों में कल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। 24 कैरेट सोना आज भी ₹1,49,560 प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि चांदी की कीमत भी 2,35,000 रुपये प्रति किलो है। हालांकि अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतें थोड़ा बदल सकती हैं।

हरियाणा में आज सोने का भाव

हरियाणा में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,49,560 प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹1,37,100 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। 18 कैरेट सोने की कीमत आज ₹1,12,170 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 14 कैरेट सोने का भाव ₹87,240 प्रति 10 ग्राम है और इसमें भी कल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुल मिलाकर आज हरियाणा में सोने की कीमतें कल जैसी ही हैं। हालांकि अगर आप सोने की ज्लेवरी बनवा रहे हैं, तो मेकिंग चार्जेस मिलाकर आखिरी कीमत ज्यादा हो सकती है। आप कोई भी ज्वेलरी खरीदने से पहले स्थानीय ज्वेलर्स से रेट जरूर चेक कर लें।

आज का चांदी का भाव भी जानिए

हरियाणा में आज चांदी का रेट 2,35,000 प्रति किलोग्राम है। इस हिसाब से देखें, तो 10 ग्राम चांदी की कीमत 2350 रुपये है। 1 ग्राम चांदी की कीमत 235 रुपये है। हालांकि चांदी का स्थानीय खुदरा भाव शहर, ज्वेलर और कारोबार के समय के अनुसार अलग हो सकता है। इसलिए चांदी खरीदने से पहले स्थानीय सराफा बाजार में उसी दिन का भाव जरूर जांच लें। सोने के साथ चांदी की कीमत पर भी निवेशकों और ग्राहकों की नजर रहती है।

ज्वेलरी खरीदते समय सिर्फ रेट न देखें

अगर आप हरियाणा में सोने की ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं तो केवल प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत देखकर खरीदारी न करें। अंतिम बिल में मेकिंग चार्ज, GST और अन्य लागू शुल्क शामिल हो सकते हैं। खरीदारी से पहले सोने की शुद्धता, हॉलमार्क और अंतिम बिल में लगाए गए सभी शुल्क की जांच करना जरूरी है। खास तौर पर ज्वेलरी खरीदते समय हॉलमार्क की जानकारी जरूर देखें।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले ध्रुव राठी हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम वाले घर से उठाया

Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का भाव | Haryana

मोबाइल रेपियर की दुकान बंद कर किराये के कमरे में रहकर खूब कमाई कर रहे थे 2 युवक, पुलिस ने डाली रेड तो खुला भेद, 21 लाख की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

हरियाणा-हिमाचल बॉर्डर पर कैसे मरा 10 फीट का अजगर? डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम में जुटी

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर महाजाम से हाहाकार, सरहौल बॉर्डर पर रेंगते नजर आए हजारों वाहन, शुक्रवार की शाम बनी मुसीबत

Dharm Astha : क्या गरीबी आपका पीछा नहीं छोड़ रही? घर ले आएं ये 5 चीजें, तरक्की देख जल उठेंगे पड़ोसी