Online Transfer Policy के विरोध में Nursing Officers की सांकेतिक हड़ताल, चेतावनी दी Abtak Haryana

On: October 9, 2026 10:03 AM
Follow Us:

Narnaund News Today: मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के विरोध में नर्सिंग अधिकारियों ने तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल ( Nursing Officers Strike) शुरू कर दी है। नर्सिंग अधिकारियों ने सरकार से ट्रांसफर नीति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो संगठन की ओर से बड़े (Nursing Officers Protest) आंदोलन का फैसला लिया जा सकता है।

नर्सिंग अधिकारियों गीता, सुनीता, सुरेश, देवी, रेनू सहित अन्य ने बताया कि Online Transfer Policy लागू होने से उन्हें दूर-दराज के शहरों में स्थानांतरित होना पड़ सकता है। इससे उनके परिवार और बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश नर्सिंग अधिकारी महिलाएं हैं और उनके परिवार तथा छोटे बच्चे हैं। ऐसे में दूर स्थान पर तबादला होने से पूरे परिवार की व्यवस्था प्रभावित होगी।

दूर-दराज के स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षा की चिंता

नर्सिंग अधिकारियों ने कहा कि कई सीएचसी और पीएचसी शहरों से काफी दूर स्थित हैं। कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और कई जगहों पर गार्ड की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हुए हैं। ऐसे में दूर-दराज के स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्यूटी के दौरान उन्हें सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है।

उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के कारण महिला कर्मचारियों को परिवार से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सरकार से Nursing Transfer Policy Haryana पर पुनर्विचार की मांग

नर्सिंग अधिकारियों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर सरकार के साथ बातचीत भी हो चुकी है। उनके संगठन की ओर से भी सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी गई हैं, लेकिन अभी तक Nursing Transfer Policy Haryana को लेकर कोई समाधान नहीं निकला है।

नर्सिंग अधिकारियों ने सरकार से मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर नीति पर पुनर्विचार करने और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे बड़े आंदोलन की ओर बढ़ने के लिए मजबूर होंगे।

नारनौंद हर्ष फायरिंग: Delhi Police Constable की मौत मामले में Haryana Police ASI से पिस्तौल-कारतूस बरामद

Haryana Weather Today: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज; 9 जिलों में यलो अलर्ट, पंचकूला में ओले; 12 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम

Jind News: नरवाना कॉलेज में टैलेंट शो के दौरान बवाल, छात्रों में मारपीट; एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: फरीदाबाद में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते HSVP का JE गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

Haryana News: फरीदाबाद के आवारा सांड ने ली 70 साल के बुजुर्ग की जान, 5 दिन तक अस्पताल में लड़ी जिंदगी की जंग

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों ने रचा नया रिकॉर्ड! 94% तक पहुंचा परीक्षा परिणाम, शिक्षा मंत्री ने बताई वजह

हरियाणा के हिसार की बेटी दृष्टि मित्तल ने रचा इतिहास, उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक

एक करोड़ दो, वरना मौत! रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को कैथल पुलिस ने दबोचा