Haryana News: शिव मंदिर में मिला रहस्यमयी पत्र, हरियाणा से पाकिस्तान और दुबई तक मानव तस्करी की सनसनीखेज जानकारी!

On: May 31, 2025 2:23 PM
Follow Us:
haryana news

Haryana News: शहर के रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार सुबह एक रहस्यमयी लिफाफा मिलने से हड़कंप मच गया। इस लिफाफे में मौजूद पत्र में दावा किया गया है कि देशभर से 80 से 100 लोगों का अपहरण कर उन्हें पाकिस्तान और दुबई में बेचा गया। पुलिस और खुफिया एजेंसियां पत्र में मिले विवरणों को लेकर सतर्क हो गई हैं और अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं।

मंदिर में मिला पत्र, पुजारी ने दी सूचना

शिव मंदिर के पुजारी सुरेश ने सुबह पूजा करते समय यह पत्र देखा, जिस पर तेलंगाना के निजामाबाद निवासी अलाकुंता संपत का पता लिखा था। पुजारी ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने पत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

क्या है पत्र में लिखा?

पत्र में एक गुमनाम व्यक्ति ने लिखा कि उसने 2018 से एक गिरोह के साथ मिलकर यह तस्करी शुरू की थी, जिसमें फतेहाबाद का एक परिवार सहयोग करता था। पत्र के अनुसार, गिरोह प्रेम संबंधों या पैसों के लालच के जरिए लोगों को फंसाता और फिर उन्हें विदेशों में बेच देता था।
पत्र में जिन लापता व्यक्तियों का नाम लिया गया है, उनमें ये शामिल हैं:

गिरोह की धमकियों का भी ज़िक्र

पत्र में लिखा है कि गिरोह की महिला सरगना अब पत्र लिखने वाले को धमका रही है कि या तो वह पाकिस्तान से भागे युवक को मार दे, या उसके परिवार के बच्चे को अगवा करे। डर की वजह से ही उसने यह पत्र लिखा।

पुलिस जांच में जुटी

  • हिसार पुलिस ने पत्र की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिन्होंने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है।

  • पत्र में जिन शहरों के नाम हैं, वहां की स्थानीय पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

  • फतेहाबाद के संदिग्ध परिवार की तलाश शुरू हो चुकी है।

  • सुमित गर्ग की पहचान के लिए लापता युवकों की सूची खंगाली जा रही है।

फोरेंसिक और अंतरराष्ट्रीय जांच शुरू

  • पत्र की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

  • तेलंगाना से भेजे गए पते की सत्यता भी परखी जा रही है।

  • मामले को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी संपर्क किया गया है ताकि यदि यह मानव तस्करी का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क हो, तो उसकी तह तक जाया जा सके।

लोगों में दहशत, पुलिस की अपील

इस पत्र के सामने आने के बाद हिसार और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दें।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now