चौटाला साहब की सरकार होती तो मुर्गा बना फिरता… अभय चौटाला ने मंडी सेक्रेटरी को लगाई डांट

On: October 11, 2026 12:21 PM
Follow Us:

Last Updated:

इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला करनाल मंडी के सेक्रेटरी को डांट रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल हुए वीडियो में अभय चौटाला मंडी सेक्रेटरी से कहते हैं कि चौटाला साहब का राज होता तो यहां मुर्गा बना फिरता.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

सरकार होती तो मुर्गा बना फिरता... अभय चौटाला ने मंडी सेक्रेटरी को लगाई डांटZoom

आईएनएलडी नेता अभय चौटाला का वीडियो हुआ वायरल.

करनालः इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक अधिकारी को फटकार लगा रहे हैं. इस दौरान अपने समर्कथकों के साथ मौजूद अभय चौटाला एक अधिकारी को फटकार लगा रहे हैं. साथ ही अगली बार आकर देख लेने की बात भी कह रहे हैं. करनाल अनाज मंडी में अभय चौटाला आए और मंडी सेक्रेटरी को फटकारने लगे. इस दौरान अभय चौटाला कहते हैं, ‘तू तो बड़ा अफसर है, घर या दफ्तर में बैठता है. चौटाला साहब का राज होता तो यहां मुर्गा बना फिरता.’

दरअसल इनेलो नेता अभय चौटाला मंडियों का दौरा कर रहे हैं. देख रहे हैं कि मंडी में धान की खरीद हो रही है या नहीं. आज जब वो करनाल में धान की खरीद के बारे में देखने आए तो वहां पर मंडी सेक्रेटरी भी आए, तो अभय चौटाला ने पूछा क्या इस धान की ढेरी की खरीद हो गई तो मंडी सेक्रेटरी ने कहा कि रिकॉर्ड देखकर बता दूंगा. मंडी सेक्रेटरी ने कहा कि 3 एजेंसियां हैं जो खरीद करती हैं. उसके बाद अभय चौटाला ने कहा कि क्या तुम साथ जाते हो जब खरीद होती है, तो मंडी सेक्रेटरी ने कहा कि हमारे ऑक्शन रिकॉर्डर जाते हैं.

इसके बाद अभय चौटाला ने कहा कि तुम तो बड़े अफसर हो घर या दफ्तर में बैठते हो, चौटाला साहब का राज होता तो मुर्गा बना फिरता, जिसके बाद सभी इनेलो के कार्यकर्ता हंसने लगते हैं. इस दौरान अभय चौटाला से मंडी सेक्रेटरी कहता है कि वह दफ्तर में ही रहता है. इसके बाद समर्थक अभय चौटाला जिंदाबाद का नारा लगाना शुरू कर देते हैं.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now