ध्रुव राठी का बड़ा खुलासा, कहा- मुझे किडनैप किया गया था, वीडियो जारी कर लगाया आरोप

On: October 11, 2026 2:22 PM
Follow Us:

Last Updated:

Dhruv Rathee News: ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पुलिस पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनको पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया था. बल्कि उनको किडनैप किया गया था. मैं तो अपना घर पर सो रहा था. ध्रुव राठी ने बताया कि सिविल ड्रेस में पुलिस के गुंडे मेरे घर में घुसे थे.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

ध्रुव राठी का बड़ा खुलासा, कहा- मुझे किडनैप किया गया था, पुलिस पर लगाया आरोपZoom

ध्रुव राठी का वीडियो हुआ वायरल.

गुरुग्रामः सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर ध्रुव राठी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे हिरासत में नहीं लिया गया था. बल्कि किडनैप किया गया था. ध्रुव राठी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि हिरासत में उसे लिया जाता है, जो कहीं प्रतिबंधित जगह जा रहा हो. मैं तो अपना घर पर सो रहा था. ध्रुव राठी ने बताया कि सिविल ड्रेस में पुलिस के गुंडे मेरे घर में घुसे थे. मैं अपने मां पिता के साथ था अपने घर में था. मैं इसे हिरासत नहीं किडनैपिंग कहूंगा. मैं भारतीय नागरिक हूं, था और रहूंगा. कुछ लोग मेरे पासपोर्ट को लेकर गलत अफवाह फैला रहे हैं.

ध्रुव राठी को शनिवार की रात रिहा किया गया
बता दें कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अगर वह (राठी) निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद जंतर-मंतर जाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें दोबारा हिरासत में लिया जा सकता है या उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.’’

7000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
राठी को शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की अत्यधिक सख्ती के बीच की गई. उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों से 7,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि प्रदर्शनकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से रोका जा सके.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now