पराली को बनाया कमाई का जरिया, आज सालाना करोड़ों रुपए कमा रही है सिरसा की दो सहेलियां

On: October 15, 2026 4:54 PM
Follow Us:

 

खेतों में फसल अवशेष जलने से उठने वाला धुआं कभी पर्यावरण और आमजन के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता था, लेकिन अब यही पराली रोजगार और कमाई का जरिया बन रही है। सिरसा जिले के गांव घोड़ावाली निवासी संजना व सोनिका ने पराली की समस्या का समाधान तलाशते हुए साल 2024 में फैक्ट्री स्थापित की। 

इस फैक्ट्री में धान की पराली से पैलेट्स तैयार किए जाते हैं, जिन्हें बिजली संयंत्रों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस परियोजना को कृषि अवसंरचना कोष (AIF) योजना के माध्यम से पूरा किया गया। आज इस फैक्ट्री का सालाना कारोबार 7 से 8 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकाहै। दो महिला साझेदार मिलकर इस इकाई का संचालन कर रही हैं।

सालाना डेढ़ लाख क्विंटल तक पराली की खपत

फैक्ट्री में पैलेट्स तैयार करने के लिए सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाले बेलर संचालकों से पराली की खरीद की जाती है। इस इकाई में हर साल करीब एक से डेढ़ लाख क्विंटल तक पराली की खपत होती है। धान की कटाई के सीजन में एकत्र की गई पराली का भंडारण करके उससे पूरे साल उत्पादन जारी रखा जाता है। इससे फसल अवशेष का उपयोगी उत्पाद तैयार होता है और पराली के प्रबंधन के लिए एक व्यावहारिक विकल्प भी मिलता है। फैक्ट्री में तैयार पैलेट्स बिजली संयंत्रों द्वारा खरीदे जाते हैं, जिससे उत्पाद के लिए बाजार उपलब्ध है।

2 दर्जन से ज्यादा लोगों को मिला रोजगार

पराली से पैलेट्स बनाने वाली इस फैक्ट्री ने कारोबार के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं। इस फैक्ट्री की बदौलत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है। यह पहल बताती है कि कृषि अवशेषों का उचित प्रबंधन केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे उद्योग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सकती है। पराली को खेतों में जलाने के बजाय उपयोगी उत्पाद में बदलने से किसानों, बेलर संचालकों और उद्योगों के बीच आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है।

धुएं की परेशानी से निकला समाधान का रास्ता

सोनिका ने बताया कि कुछ साल पहले धान की कटाई के बाद आसमान में चारों तरफ धुआं दिखाई देता था। पराली जलाने से होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने इसके समाधान की दिशा में प्रयास शुरू किए। उनका उद्देश्य पराली का ऐसा उपयोग तलाशना था, जिससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करने के साथ आर्थिक लाभ भी हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी तरफ से जितना योगदान दे सकती हैं, उतना देने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों और पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के प्रयासों से स्थिति में बदलाव आया है।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: नूंह में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया वांटेड गो-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी, सुबह 4 बजे हुई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के ड्रोन और एयरोस्पेस सेक्टर में निवेश की संभावनाएं तलाशेगा रूस, CM सैनी से हुई मुलाकात

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में 20000 की रिश्वत लेते सब-ट्रेजरी का क्लर्क गिरफ्तार, 45-46 लाख पेंशन लाभ बैंक खाते में ट्रांसफर करने के बदले मांगी थी रिश्वत

हरियाणा में दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मुफ्त फेस्टिवल एडवांस को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

हरियाणा के पलवल से बल्लभगढ़ तक दौड़ेगी मेट्रो, 28 KM लंबे रूट को मिली हरी झंडी; जानें 10 स्टेशनों की पूरी लिस्ट

हरियाणा में नए निवेश और वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मिलेगी गति, मुख्यमंत्री 14 से 17 अक्टूबर तक रहेंगे स्वीडन दौरे पर