Haryana Guest Teachers: हरियाणा के गेस्ट टीचरों ने खोला मोर्चा, नियमित करने की मांग पर अब पंचकूला कूच की तैयारी

On: October 22, 2026 9:47 AM
Follow Us:

Haryana Guest Teachers: हरियाणा में अपनी मांगों को लेकर गेस्ट टीचरों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में कल दोपहर बाद गेस्ट टीचर सिरसा के लघु सचिवालय पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में धरना देकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। गेस्ट टीचरों ने अपनी सेवाएं नियमित करने की मांग को लेकर न्याय यात्रा की शुरुआत भी की।

गेस्ट टीचरों की यह न्याय यात्रा सिरसा से शुरू हुई है, जो 25 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र में इस दिन गेस्ट टीचरों की ओर से महा रोष रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली के माध्यम से शिक्षक अपनी मांगों को सरकार के सामने मजबूती से उठाएंगे। गेस्ट टीचरों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। महा रोष रैली के बाद न्याय यात्रा पंचकूला की ओर कूच करेगी। गेस्ट टीचर इस यात्रा के माध्यम से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने और न्याय की मांग को बुलंद करने का प्रयास कर रहे हैं।

गेस्ट अध्यापक रविंद्र ख्यालिया ने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी प्रमुख मांग सेवाओं को नियमित करना है। उनकी सेवाओं को स्थायी करने के मामले में कोर्ट की ओर से आदेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार उनकी मांग को पूरा करने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द उन्हें नियमित करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now