गोहाना की बेटी ईशा पांचाल बनेंगी SDM, चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत, घर पर ही की थी तैयारी

On: October 27, 2026 9:08 PM
Follow Us:

Last Updated:

HCS Results 2026: हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में गोहाना की ईशा पांचाल ने तीसरा रैंक हासिल कर एसडीएम पद पर चयन पाया है. ओबीसी समाज ने उनका भव्य स्वागत कर चांदी का मुकुट पहनाया.ईशा ने दिल्ली से किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की है और फिर घर पर ही एग्जाम की तैयारी की थी.

Success Story: गोहाना की बेटी ईशा बनेंगी SDM, चांदी का मुकुट पहनाकर किया वेलकमZoom

गोहाना. हाल ही में हरियाणा सिविल सर्विस यानी एचसीएस-2026 के एग्जाम का रिजल्ट घोषित किया गया. इसमें 102 बच्चों का चयन हुआ है. सोनीपत के गोहाना की बेटी ईशा पांचाल ने एग्जाम में तीसरा रैंक हासिल किया और उनका चयन एसडीएम के पद पर हुआ है. ऐसे में रविवार को ईशा पांचाल का भव्य स्वागत किया गया.

गोहाना में ओबीसी समाज संस्था की ओर से ईशा के सम्मान में शहर में जुलूस निकाला गया. इसके बाद संस्था भवन में उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया. ईशा की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे ओबीसी समाज में खुशी का माहौल है. जुलूस के दौरान लोगों ने ईशा की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की.

ईशा पांचाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की है. उन्होंने घर पर मेहनत करते हुए ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा की तैयारी की. ईशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और दोस्तों को दिया. उन्होंने कहा कि HCS में चयन होने से वह बेहद खुश हैं. ईशा के पिता हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं, ओबीसी समाज संस्था के सदस्यों ने भी ईशा को बधाई देते हुए उनकी सफलता पर गर्व जताया.

ईशा पांचाल ने कहा कि पूरे समाज के लोगों को उन पर गर्व है. सफलता को लेकर ईशा कहती हैं कि युवा असफलता को लेकर निराश हो जाते हैं. लेकिन प्रयास से सफलता मिलती है. ईशा ने बताया कि सोनीपत से 12वीं तक पढ़ाई की और फिर दिल्ली में आगे की पढ़ाई की. ईशा ने बताया कि उनकी बड़ी बहन क्लर्क की नौकरी कर रही हैं और छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रही है. ईशा की मां ने कहा कि आज सारे समाज के लोग बेटी को बधाई देने आए हैं और वह काफी खुश हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अंबाला में दिवाली के लिए फायर ब्रिगेड मुस्तैद, आप न करना गलती, एक्सपर्ट से जानिए बचाव

करवा चौथ पर होना है तैयार? बल्लभगढ़ के इस ब्यूटी पार्लर पर 999 में पार्टी मेकअप, दिल्ली तक से आ रही महिलाएं

पानीपत में धागा फैक्टरी में भीषण आग मजदूर की जिंदा जलकर मौत, साथी की हालत गंभीर

चूड़ों पर नाम और शादी की तारीख, करवा चौथ पर अंबाला में दिख रहा दुल्हनों का नया अंदाज

टिकट कैंसिल किया, लेकिन खाते में नहीं आए पैसे? रेलवे से लेकर कोर्ट तक जानिए क्या है रास्ता

पानीपत हत्याकांडः दोस्त की हत्या का मास्टरमाइंड निकला साहिल, यूरोप जाना था सपना, डेढ़ घंटे तक तड़पता रहा राहुल, अमेरिका से हो चुका है डिपोर्ट