करवा चौथ पर 100 रुपये में लगवानी है मेहंदी? फरीदाबाद की इस मार्केट में मिलेगी हर डिजाइन, देखती रह जाएंगी पड़ोसन

On: October 27, 2026 11:09 PM
Follow Us:

Last Updated:

Mehndi designs near me : क्या आपको भी करवाचौथ पर मेहंदी लगवाना है, लेकिन समझ नहीं पा रहीं कि कहां जाएं तो परेशान होने की जरूरत है. फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मेन मार्केट में आपके बजट के हिसाब से मेहंदी की कई डिजाइन मिल जाएंगी. यहां 100 रुपये से बेल डिजाइन, मंडला डिजाइन और 500 रुपये में एक हाथ पर दुल्हन वाली मेहंदी लगवाई जा सकती है. पूरे हाथ पर बारीक डिजाइन बनवाने का खर्च 1000 रुपये तक हो सकता है. मेहंदी आर्टिस्ट रजनी लोकल 18 से बताती हैं कि इन दिनों बेल डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है. इसे बनाने में 15 से 20 मिनट का समय लगता है. एक हाथ के फ्रंट हिस्से पर बेल डिजाइन लगाने का रेट 100 रुपये है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं. फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मेन मार्केट में करवाचौथ को लेकर मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं. यहां 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के मेहंदी डिजाइन बनवाए जा सकते हैं. महिलाएं अपनी पसंद और बजट के हिसाब से डिजाइन चुन सकती हैं.

बल्लभगढ़ मेन मार्केट में मेहंदी लगाने वाली रजनी लोकल 18 से बताती हैं कि इन दिनों बेल डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है. इस डिजाइन को हाथ के अगले हिस्से पर लगाया जाता है. इसे बनाने में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है. एक हाथ के फ्रंट हिस्से पर बेल डिजाइन लगाने का रेट 100 रुपये है. अगर कोई महिला हाथ के पीछे वाले हिस्से पर भी मेहंदी लगवाना चाहती है, तो उसके लिए अलग से पैसे देने होते हैं.

रजनी बताती हैं कि बेल डिजाइन के अलावा मंडला डिजाइन भी लगाई जाती है. इस डिजाइन में हाथ के बीच में गोलाकार पैटर्न बनाया जाता है, जो देखने में खूबसूरत लगता है. इसे बनाने में करीब आधा घंटा लग सकता है. डिजाइन और हाथ पर मेहंदी लगवाने वाले हिस्से के हिसाब से इसका रेट तय होता है. महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार सिंपल डिजाइन से लेकर ज्यादा बारीक डिजाइन तक बनवा सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बल्लभगढ़ मेन मार्केट में मेहंदी लगाने वाली अर्चना कुशवाह कहती हैं कि मैं महिलाओं की पसंद के हिसाब से अलग-अलग तरह के डिजाइन बनाती हूं. करवाचौथ पर बेल डिजाइन से लेकर दुल्हन वाली मेहंदी तक लगाई जाती है. इन दिनों महिलाएं हाथों पर अलग-अलग पैटर्न और बारीक डिजाइन बनवाना पसंद कर रही हैं.

अर्चना कुशवाह के मुताबिक, उनके यहां दुल्हन वाली मेहंदी भी लगाई जाती है. एक हाथ पर दुल्हन वाली मेहंदी लगाने का रेट 500 से 600 रुपये है. इसे बनाने में आधा घंटा लग सकता है. हालांकि, डिजाइन कितना बारीक है और हाथ पर कितना हिस्सा कवर करना है, इसके हिसाब से समय भी बदल सकता है. जो महिलाएं करवाचौथ पर हाथों को भरा हुआ लुक देना चाहती हैं, वे इस तरह के डिजाइन चुन सकती हैं.

अर्चना कुशवाह बताती हैं कि बल्लभगढ़ मेन मार्केट में मेहंदी के डिजाइन 100 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये तक जाते हैं. अगर कोई महिला सिर्फ हाथ के अगले हिस्से पर बेल डिजाइन बनवाना चाहती है, तो कम खर्च में मेहंदी लगवा सकती है. पूरा हाथ भरवाने या ज्यादा बारीक डिजाइन बनवाने पर खर्च बढ़ जाता है. यानी महिलाएं अपने बजट के हिसाब से मेहंदी का डिजाइन चुन सकती हैं.

रजनी बताती हैं कि कुछ महिलाएं दोनों हाथों के अगले हिस्से पर बेल डिजाइन बनवाती हैं, जबकि कुछ पूरे हाथ पर मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं. पूरे हाथ पर बारीक डिजाइन बनाने में ज्यादा समय और मेहनत लगती है. ऐसे डिजाइन का रेट करीब 1000 रुपये तक हो सकता है. करवाचौथ पर महिलाएं अपनी पसंद के हिसाब से सिंपल बेल, गोलाकार पैटर्न या हाथों को पूरी तरह कवर करने वाला डिजाइन बनवा सकती हैं.

करवाचौथ पर हाथों को सजाने के लिए महिलाओं के पास कई विकल्प हैं. अगर समय कम है, तो 15 से 20 मिनट में बनने वाली बेल डिजाइन लगवाई जा सकती है. दुल्हन वाली मेहंदी या पूरे हाथ पर बारीक डिजाइन बनवाने में ज्यादा समय लग सकता है. बल्लभगढ़ मेन मार्केट में 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के विकल्प मिलने से महिलाएं अपने बजट के हिसाब से मेहंदी लगवा सकती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now