Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मुंढाल खुर्द गांव में घर से लापता सात वर्षीय बच्चे का शव चार दिन बाद मंगलवार को बरामद हुआ। सचिन 23 अक्तूबर की शाम से लापता था। परिजनों ने बच्चे को हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था।
परिजनों को नहीं मिला सुराग
परिजनों और ग्रामीणों ने सचिन की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। मंगलवार को जोहड़ के किनारे बच्चे का शव दिखाई देने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जोहड़ के किनारे मिला शव
जोहड़ के किनारे मंगलवार सुबह एक कुत्ते द्वारा शव को सूंघते हुए देखे जाने के बाद ग्रामीणों को शक हुआ। इसके बाद गांव के लोगों को सूचना दी गई। गांव के सरपंच और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे के शव को जोहड़ से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस कर रही जांच
परिवार और गांव के लोगों ने उसे ढूंढने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में मुंढाल चौकी के जांच अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे गांव के जोहड़ में एक बच्चे का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया।









