Haryana News: हरियाणा की विकास गाथा में भागीदार बनेगा गुजरात, CM सैनी ने किए बड़े ऐलान

On: October 28, 2026 4:38 PM
Follow Us:

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात अब हरियाणा की विकास यात्रा की महत्वपूर्ण सारथी बनेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान न केवल निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई, बल्कि दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक समावेश और सहयोग को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरत और अहमदाबाद दोनों शहरों में प्रवासी हरियाणवासियों से मुलाकात की। इन बैठकों में प्रवासियों ने अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं को भी साझा किया। मुख्यमंत्री ने प्रवासी समुदाय की भावनाओं को समझते हुए कहा कि हरियाणा सरकार उनके हितों की रक्षा और सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

सूरत में मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रवासी हरियाणवासियों की शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी निवारण के लिए एक समर्पित पोर्टल बनाया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से प्रवासी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यह कदम प्रवासी समुदाय को सरकार से और अधिक जोड़ने वाला साबित होगा।

इसके साथ ही, महाराष्ट्र में हरियाणा भवन की तर्ज पर अब गुजरात में भी हरियाणा भवन बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए गए हैं। यह भवन प्रवासी हरियाणवासियों के लिए सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा तथा दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक सेतु का काम करेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जोर दिया कि गुजरात और हरियाणा के बीच सहयोग केवल आर्थिक निवेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय आयामों को भी मजबूत किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि से शुरू हुई यह साझेदारी हरियाणा की विकास गाथा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली साबित होगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: भिवानी में आधी रात को आग का तांडव! मॉडर्न फर्नीचर गोदाम धधका, 6 घंटे तक चला रेस्क्यू

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में दर्दनाक हादसा! धागा फैक्टरी में आग से मजदूर की जिंदा जलकर मौत

Haryana News: सड़क हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल को दिलाया उपचार

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर सख्ती, रंगे हाथ पकड़े गए कर्मचारियों का होगा ट्रांसफर

हरियाणा के भिवानी में 7 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी, 23 अक्टूबर से था लापता, जांच में पुलिस जुटी

Haryana News: सोनीपत में CIA टीम और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मी की छाती पर लगी गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान