हरियाणा के भिवानी में 7 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी, 23 अक्टूबर से था लापता, जांच में पुलिस जुटी

On: October 27, 2026 3:26 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के भिवानी के गांव मुंडालखुर्द में सात वर्षीय बच्चे का शव मिलने से गांव में शोक का माहौल है। 23 अक्टूबर को बच्चा घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। अब गांव के जोहड़ के किनारे बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी एएसआई दीपक कुमार ने दी।

भिवानी के गांव मुंडालखुर्द में एक सात वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को बच्चा घर से खेलने के लिए बाहर गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच गांव के सरपंच के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि जोहड़ के किनारे एक बच्चे का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद 23 अक्टूबर से लापता बच्चे के परिजनों को बुलाकर शव की पहचान करवाई गई, जिसकी पुष्टि परिजनों ने की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल बच्चे की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार, बच्चे के पिता पैरों से दिव्यांग हैं और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही चल सकेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: सोनीपत में CIA टीम और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मी की छाती पर लगी गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

Haryana News: हरियाणा के सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, हिसार में वाल्मीकि छात्रावास के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा

Haryana News: हरियाणा में निवेश लाने की तैयारी, CM नायब सैनी गुजरात में उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

Haryana News: यमुनानगर में रिश्वत लेते एएसआई रजनी गिरफ्तार, माइनिंग की गाड़ियां निकलवाने के बदले मांगी थी रकम

Haryana News: वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर CM सैनी की बड़ी बातें, SC आरक्षण और सफाई कर्मचारियों पर कही ये बात

Haryana News: हरियाणा में सफाई कर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, ड्यूटी के दौरान मौत पर मिलेगा 10 लाख का बीमा