हरियाणाः रोहतक में मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर,  लोगों ने भाग रहे आरोपियों को पकड़ा, CCTV में दिखा खौफनाक मंजर

On: October 26, 2026 4:44 PM
Follow Us:

Last Updated:

Rohtak News: रोहतक में जाट भवन के पास सैर कर रही मां-बेटी को वरना कार ने टक्कर मार दी. हादसे में दोनों घायल हो गईं, जिन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक और उसके साथी को पकड़कर पुलिस साथ ले गई.

हरियाणाः रोहतक में मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर,  लोगों ने आरोपियों को पकड़ाZoom

रोहतक. हरियाणा के रोहतक के जाट भवन के पास पार्क में सैर करने के लिए जा रही मां-बेटी को पीछे से तेज रफ्तार में वरना कार ने टक्कर  मार दी. घटना के बाद चालक गाड़ी को लोगों ने पकड़ लिया. वहीं, घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी.

हादसे में घायल हुई नीलम पत्नी स्वर्गीय नरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि वह गोपाल कॉलोनी में रहती है और अपनी मां कृष्णा देवी के साथ रविवार देर शाम करीब साढे 4 बजे सैर करने के लिए देवीलाल पार्क में जा रही थी. इसी दौरान करीब पौने 5 बजे जाट भवन के पास एक वरना गाड़ी पीछे से आई, जिसने दोनों को टक्कर मारी. नीलम ने बताया कि गाड़ी की टक्कर लगने के बाद वह उछलकर दूर गिरी, जबकि उसकी मां कृष्णा देवी गाड़ी के आगे गिरी.

गाड़ी सवार आरोपियों ने उसकी मां के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिसके कारण कृष्णा देवी गाड़ी में फंस गई. आसपास के लोगों ने जब घटना देखी तो वह दौड़े और आरोपियों की गाड़ी को रुकवाकर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया. चालक और उसके साथी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

ट्रैनिंग में टकराए नैना… फिर एक ही जिले में मिली पोस्टिंग, अब 15 नवंबर को IPS अदिति सिंह बनेंगी IAS विवेक की दुल्हन

मरीज के साथ मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी विधायक की दो टूक, FIR से डॉक्टरों का नाम हटाना गलत

Sonipat Murder: सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कार में बैठते समय हमला, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी | सोनीपत

Reddit Viral Story | Gurgaon Pollution Health Impact: ‘घर गई तो शादी कर देंगे…’, दिवाली से 3 दिन पहले बेरोजगार हुई युवती, लोगों से मांगी मदद

चंडीगढ़ में युवती की हत्या, हाथ पर नाम लिखा है शिखा, पत्थरों से सिर पर किए गए कई वार

ओवरटाइम कराया तो कंपनी को देना होगा दोगुना पैसा, फरीदाबाद के वकील से जानिए अपना हक